Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी कर दो लोगों से लूट अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती

जहरखुरानी कर दो लोगों से लूट अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगों को जहरखुरानी होने पर उपचार के लिए अचेत हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना टूण्डला पुलिस को हाईवे के किनारे विगत रात्रि में लगभग 46 वर्षीय अज्ञात युवक को अचेत हालत में टूण्डला स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां उसको अर्ध होश आने पर जिला अस्पताल लाया गया। होश आने पर व्यक्ति ने अपना नाम हाथरस के सादाबाद निवासी 46 वर्षीय रामबाबू उर्फ राजवीर पुत्र महेन्द्र पाल सिंह बताया जो कि जयपुर में चाट-पकौडे बैचने का कार्य करता था। जहां से लगभग 20 हजार की नगदी लेकर अपने घर देने के लिए आ रहा था। रास्ते में अज्ञात लोगो द्वारा जहरखुरानी का शिकार बनाकर उसके पास रखी नगदी सामान लूट ले गये। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। दूसरी घटना में थाना जनपद मैनपुरी के भौगांव तखरऊ निवासी 23 वर्षीय लालू पुत्र तुलाराम को भी जहरखुरानी का शिकार बनाते हुए कटेना हर्ष के समीप अचेत हालत में फैक दिया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल 108 की एम्बुलेन्स के लोगो द्वारा लाया गया। जो कि पूर्व में शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती थी। फिलहाल उसको पूर्ण रूप से होश नही आया है।