Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June » 22 (page 3)

Daily Archives: 22nd June 2018

तहसील जसराना के सभागार में जमकर हंगामा

आशायें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो और रोजगार सेविकाओ ने किया स्पष्ट
कहा-पुरान मानदेय न मिलने तक नहीं करेंगी बीएलओ का कार्य
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। तहसील जसराना के सभागार में जसराना ब्लाक, एका बलाक और हाथबंत ब्लाक की रोजगार सेविकाओं आशायें, एवं आंगनबाडी कार्यकत्रीयो ने मीटिंग के दौरान तहसीलदार के सामने ही बीएलओ का कार्य करने से मनाकर जमकर हंगामा काटा। तहसीलदार के समझाने पर भी वह नही मांनी और बीएलओ का कार्य करने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक उनका पुराना मानदेय नही मिलेगा वह बीएलओ का कार्य नही करेगी।

Read More »

पुलिस की रोक के बाद भी नहरो में जमकर नहाये युवा

तमाम घटनाओ के बाद गंगा दषहरा पर पुलिस ने नहरो में नहाने पर लगाई रोक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जसराना में नहरो में डूवने से हुई कई मौतो को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गंगा दशहरा के अवसर पर नहरो में नहाने पर रोक लगा दी। लेकिन पुलिस की रोक के बाद भी युवा नही माने और नहरो में नहाकर गंगा दशहरा का त्योहार मनाया।
गौरतलब रहे कि जसराना और एका क्षेत्र में नहरो में कलस विसर्जन और भरने के दौरान नहाते समय कई लोगो की नहरो में डूबने से मौत हो गई थीं। इसी को देखते हुए जसराना और एका पुलिस ने लोगो का नहरो में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पुलिस के प्रतिबंध के बाबजूद गंगा दशहरा पर नगर पटीकरा और हर खडीत पर पहुच कर युवाओ ने नहा कर जमकर लुप्त उठाया। कई वार पुलिस ने आकर उन्हे बाहर निकाला, लेकिन पुलिस के जाते ह ीवह फिर से नहर में कूद जाते और नहाते। थाना प्रभारी उदल सिंह ने बताया कि आये दिन नहरो से हुई घटना को देखते हुए नहर पर नहाने का पाबंदी लगाई थी।

Read More »

गला रेत कर किशोरी की हत्या कर शव जसराना में फेंका

जसराना नहर खडीत पुल के पस नगला अमान के खेतो में मिला किशोरी का शव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जसराना क्षेत्र में सुबह एक महिला का शव नहर के किनारे पडे होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची जसराना और एका पुलिस ने षव को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणो से शव की शिनाख्त कराई पर शिनाख्त नही हो पाई। एका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही शव के मिलने की जानकरी होने पर पुलिस कप्तान भी मौके पर पहुच गये।
जसराना तहसील के गांव नगला अमान पर नहर के किनारे खेतो में एक महिला के पडे होने की जानकरी जसराना पुलिस को ग्रामीणो द्वारा दी गई। सूचना पर जसराना थाना प्रभारी उदल सिंह मौके पर पहुच गये। शव थाना एका क्षेत्र में होने के कारण एका इंस्पेक्टर जगदत्त सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ नहर खडीत के पास नगला अमान घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने युवती के शव को देखा और कब्जे में लेकर ग्रामीणो से शिनाख्त कराने की कोशिश की पर शिनाख्त नही हो पाई। थाना प्रभारी एका जगदत्त सिंह ने बताया कि युवती की उम्र करीब 20 साल लगभग हैं उसके गले तो रेत कर हत्या की गई है। उसके गले में काले कपड़े में बंधा हुआ एक ताबीज डला है और युवती सलबार कुर्ता पहने है। शव को देखकर लगता है कि शव को यहा लाकर उसकी हत्या कर डाला गया है। वही किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पुलिस कप्तान राहुल यादवेन्द्र, एसपी ग्रामीण महेन्द्र सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गये। उन्होने ग्रामीणो से बात कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की पर किसी ने भी शव की शिनाख्त नही की। वहीं किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी पर भेज दिया गया।

Read More »

अधेड़ व्यक्ति की सड़क किनारे मिली लाश

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद थानान्तर्गत एटा चौराहा पर एक अधेड़ व्यक्ति, जो कि कबाड़ा बीनने का कार्य करता था, का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सुचना पर पुलिस पहुंची तथा शव को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीँ जानकारी मिलते ही परिजन भी आ गये।
शिकोहाबाद के एटा चैराहा पर ओवर ब्रिज बन रहा है । आज सुबह 8 बजे वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पुल के लोहे के इन्गिलों के निकट पड़े शव पर पड़ी। जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गयी। बाद में इसकी पहचान विशम्भर ( 42) पुत्र दीनानाथ निवासी मांडई के रूप में हुयी। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति कबाड़ा बीनने का काम करता था तथा शराब भी पीता था। आखिर उसकी मौत कैसे हुयी, यह जांच का बिषय है। लोगों का मानना था कि हो सकता है कि शराब पीने के बाद यहां गिर गया हो क्योंकि उसकी लाश की अकडन से रात को हुयी मौत प्रतीत हो रही थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया। इधर परिवारीजन भी सरकारी अस्पताल पहुँच गये।

Read More »

गोलीकांड में हुई हत्या के मामले में 5 लोगों पर केस दर्ज

05 माह पूर्व मृतक के रिश्तेदारों ने दो आरोपियों को गोली मार किया था घायल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के थाना शिकोहाबाद के अंतर्गत मैनपुरी तिराहे के निकट गुरूवार को देर सांय हुए हत्याकांड में मृतक सचिन के भाई की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। इधर एसएसपी द्वारा भी हत्याकांड की जगह का निरीक्षण कर पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गये हैं। वाही इस हत्याकांड में पुरानी रंजिश सामने आ रही है क्योंकि मृतक युवक के रिश्तेदारों ने 31 जनवरी को हत्याकांड में आरोपी बनाये गये 2 युवकों को घेरकर गोली मारकर घायल किया था। बताया जाता है कि उस घटना में जेल गये सुमित के साथ मृतक का उठाना – बैठना रहता था।

Read More »

पाढ़म के उस्मानपुर में आयी बारात दावत खाने के बाद हुयी बीमार

व्याह कराने वाले पंडित जी पर भी दिखा असर-मंडप में छाया सन्नाटा
करीब 50 से अधिक हुये फूड प्वायजनिंग का शिकार-
जसराना, शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय के अलावा जिला अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र कस्बा पाढ़म के उस्मानपुर निवासी मुनीश की बेटी की शादी बीती रात हो रही थी। देर रात सिरसागंज के नगला पांडे से लोकेंद्र के यहां से उनके पुत्र रमन की यहां बारात आयी थी। शादी में दोनों और से खुशी का माहौल चल रहा था। बारातियों ने जैसे ही दावत खायी, उसके बाद एक के बाद एक बीमार होने लगे। उल्टियां, दस्त होने के साथ हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी बारातियों के बीमार होने से लड़की पक्ष भी हैरत में पड़ गया।

Read More »

महापौर के न पहुंचने पर नगर विधायक ने भूमि पूजन कार्यक्रम शनिवार के लिए टाला

नगर निगम के सभी कार्य मेयर की देखरेख में होने चाहिये- नगर विधायक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। महापौर नूतन राठौर के भूमि पूजन कार्यक्रम में न पहुंचने पर नगर विधायक मनीष असीजा ने जनता के सामने कहा कि मेयर के बिना भूमि पूजन आज नही होगा। उनके आने पर शनिवार को किया जायेगा।
बताते चले कि आज नगर निगम के वार्ड नगला विश्नू क्षेत्र दतौजी खुर्द में नवीन टयूवैल निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय पार्षद राकेश यादव द्वारा रखा गया था। जिसमें नगर विधायक मनीष असीजा महापौर नूतन राठौर को मिलकर भूमि पूजन करना था। शुक्रवार की दोपहर नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारी एम एल हक, जेई पीके सिंह ने पार्षद राकेश यादव के साथ भूमि पूजन स्थान पर पहुच गये। जहां मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा भी पहुंच गयें। पता चला कि नगर निगम की महापौर नूतन राठौर नही पहुची है नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि पार्षद द्वारा सूचना सभी को दी गयी थी। फोन पर महापौर को बुलाने के लिए कहा गया लेकिन किसी कार्यवस वह नही पहुंच सकी। तो नगर विधायक ने फोन पर महापौर से बात करते हुए कार्यक्रम को स्थगित करते हुए शनिवार की सुबह आठ बजे टयूबैल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जायेगा। यह कहते हुए वहां से चल दिये उन्होने कहा कि महापौर का सम्मान करना हम सभी लोगों का अधिकार है। नगर निगम के कार्य का शुभारम्भ उनकी देख रेख में ही होना चाहिये।

Read More »

सूचनायें न देने पर 25 हजार का अर्थदन्ड

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गांव लहरा निवासी जनप्रिय शर्मा ने सूचना का अधिकार अध्निियम के तहत ग्राम पंचायत लहरा के बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी से कुछ सूचनायें मांगी थीं जिन्हें न देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी पर 25 हजार का अर्थदन्ड लगाया है।

Read More »

गंगा दशहरा आज श्रद्धालू लगायेगें यमुना नदी में सुबह से ही डूबकी

सुबह से सांय तक जनपद में आकाश में उड़ेगी पतंग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गंगा दशहरा के पार्वन पर्व पर यमुना नदी के किनारे बने मन्दिरों को रंगाई पुताई करते हुए सजाया गया। वही पसीना वाले हनुमान मन्दिर पर गंगा दशहरा पर लगेगा मेला, आयोजकों ने कहा कि रात्रि में होगे संस्कृतिक कार्यक्रम, हर वर्ष की तहर जगह-जगह मीठे जल की प्याऊ के साथ सत्तु का वितरण किया जायेगा।
भारतीय संस्कृति में गंगा दशहरा का एक अलग महत्व मना गया है। इस दिन गंगा स्नान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। नगर में पतंग उडाने की परम्परा होती है। हिन्दू -मुस्लिम दोना धर्म मिलकर इस पर्व पर पतंग उडाने का आनन्द लेते है। गंगा दशहरा पर्व शुक्रवार को मनाया जायेगा। इस के लिए यमुना नदी पर स्नान करने वाले के लिए सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की गयी है। मन्दिरों को सजया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। सुबह होते ही लोग यमुना नदी के लिए प्रस्थान करेगे। उनके लिए भीषण गर्मी में मीठे शीतल जल की प्याऊ के साथ सत्तू का भी वितरण किया जायेगा। रात्रि सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्थ्या के साथ मार्ग पर नगर निगम द्वारा रोशनी के साथ पीने के पानी की भी व्यवस्था की गयी है।

Read More »