Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » 2018 » December (page 25)

Monthly Archives: December 2018

मासूम का पुलिस ने कराया डाक्टरी मुआयना, आरोपी को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र मक्का कालौनी निवासी एक मासूम बच्ची का आज जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व पडोस का ही एक व्यक्ति उसको उठाकर ले गया था।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के मक्का कालौनी निवासी एक मासूम बच्ची को 30 वर्षीय बसीम नामक युवक उसके घर से उठाकर ले गया था। बच्ची के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ बच्ची के साथ अभद्रता करने उसको उठाकर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक को पकड कर अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा। वही मासूम बच्ची का आज जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।

Read More »

पत्नी के रहते पति ने कर ली दूसरी शादी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर निवासी नीतू सिंह की शादी वर्ष 2012 में पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र पंचम सिंह निवासी नगला भाऊ के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति फैक्ट्री का संचालन करता है। अच्छी कमाई होने के कारण उन्होंने किसी दूसरी युवती से आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो मारपीट कर दी। पीड़िता अपने दो बच्चों को साथ लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Read More »

गरीबों को न्याय दिलाने का सबसे सुलभ मार्ग है लोक अदालत-जिला जज

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला जज राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न। 12070 राजस्व वादों के साथ 16164 वादों का निस्तारण कराया गया।
जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कुल 16164 वादों का निस्तारण कर समझौते की धनराशि लगभग 32 करोड़ 46 लाख रूपये तय की गई। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशन में तय किये गये राजस्व वादों की संख्या 12070 रही जिनमें लगभग 15 लाख 31 हजार समझौते की धनराशि तय हुयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जनपद न्यायालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम डीएम नेहा शर्मा द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया, उसके पश्चात एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात अध्यक्ष-जिला जज, द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं बार के अध्यक्ष जाहर सिंह यादव द्वारा भी मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विघालय सिविल लाइंस दबरई की बालिकाओं शालू, निशा, बबीता, रूचि, सौनाली, पायल आदि द्वारा सरस्वती जी की वंदना प्रस्तुत की गयी।

Read More »

गांधी जयंती पर भाजपा ने निकाली कमल पदयात्रा

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार घाटमपुर विधानसभा के अंतर्गत घाटमपुर नगर में कमल संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा का नेतृत्व विधायक बिठूर अभिजीत सिंह सांगा द्वारा किया गया, पदयात्रा मां कुष्मांडा देवी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर घाटमपुर चौराहा होते हुए मूसानगर रोड से नगर पालिका रोड स्थित बारेईश्वर महादेव मंदिर पुराना अस्पताल रोड में जाकर समाप्त हुई। पदयात्रा में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण सुशील कटियार, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, भाजयुमो कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री कानपुर ग्रामीण उमा शंकर द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, पवन प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार द्विवेदी, जिला मंत्री दिनेश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मेंद्र पाल, जिला संयोजक किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमोल सिंह चौहान, पदयात्रा के जिला प्रभारी मोहित शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या भूषण शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज नरेंद्र, रामाश्रय पाल, ओम बाबू गुप्ता, रिंकू शुक्ला, पुनीत दीक्षित, सत्यम चौहान, मनीष दीक्षित, सुनील सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव शुक्ला, नगर अध्यक्ष राजेश सिंह, मिलेराम तिवारी, सभासद किसान मोर्चा रणविजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओंकार, किसान नौरंगा विनय शुक्ला, भीतरगांव राहुल चौबे, जिग्नेश पटेल, घाटमपुर ग्रामीण शिवराम सिंह, पतारा के के सचान, नगर घाटमपुर भाजपा जिला महामंत्री कानपुर ग्रामीण गोपाल दीक्षित, जिला मंत्री गोपाल पांडे, अखंड प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह निषाद, राजेंद्र रघुवीर कुशवाहा, हरिनाथ सिंह एडवोकेट श्याम मिश्रा, किसान मोर्चा घाटमपुर आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा में मौजूद रहे।

Read More »

ग्रामोफोन के फील्ड डे पे उमड़ी नयी तकनीक जानने के लिए किसानों की भीड़

किसानों के लिए अच्छी खबरः बेहतर खेती, बेहतर उपज, कृषि आधारित स्टार्टअप
बैंकपुरा, मध्य प्रदेश, जन सामना ब्यूरो। इंदौर में कृषि आधारित स्टार्टअप ग्रामोफोन की स्थापना आईआईटी और आईआईएम स्नातक, तौसीफ खान, निशांत महात्रे, हर्षित गुप्ता और आशीष राजन सिंह ने की थी। ग्रामोफोन ने 2016 में अपना कार्य करना शुरू किया और वर्तमान में मध्य प्रदेश में लगभग 1.5 लाख किसानों की मदद कर रहा है। इस स्टार्टअप का लक्ष्य किसानों को खेती की सही तकनीक प्रदान करना है जो उन्हें उच्च पैदावार देने का कार्य करती है। बढ़ती तकनीकी प्रगति के साथ इंटरनेट हर समस्या का समाधान बन गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्टफोन के उपयोग में वृद्धि के साथ किसानों को सही जानकारी प्रदान करना अब आसान हो गया है और बहुत सारे किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है की किसान क्वालिटी बीज, दवाइयां, फसल पोषड, कृषि उपकरण वो भी एक्सपर्ट सलाह के साथ घर बैठे खरीद सकते हैं। ग्रामोफोन कंपनी यह सब सुविधाएं अपनी एंड्राइड ऐप व टोल फ्री नंबर द्वारा किसानों को उपलब्ध कराती है। आज उन्हें खेती से संबंधित सहायता के लिए किसानों से 2 लाख से अधिक कॉल प्राप्त होते हैं और 80,000 से अधिक एप्लिकेशन इंस्टॉल हैं जहां लोग अपनी समस्याओं को साझा करते हैं।

Read More »

रूरा-मैथा के मध्य गेट नं0 91-सी सड़क मरम्मत कार्य के लिए 9 व 10 दिसम्बर को रहेगा बंद

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कि0मी0 1057/7-9 रूरा-मैथा के मध्य गेट नं0 91-सी के रोड मरम्मत कार्य होना है जिसके कारण सड़क यातायात 9 व 10 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 20 बजे तक गेट नंबर 91-सी पर सड़क यातायात बन्द रहेगा तथा वैकल्पिक यातायात की व्यवस्था गेट नंबर 90-सी एवं 92-सी है। यह जानकारी वरिष्ठ खण्ड अभियंता कार्य लाईन उत्तर मध्य रेलवे कानपुर ने दी है।

Read More »

डीएम ने कर करेत्तर, एन्टी भू-माफिया तथा राजस्व कार्यों के संबंध में की समीक्षा, दिये निर्देश

दो सप्ताह के अन्दर एन्टी भू-माफिया संबंधी प्रकरणों को पोर्टल पर अवश्य करायें फीड: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कैम्प कार्यालय में जिलास्तरीय राजस्व कार्यो की मासिक बैठक एवं एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण राजस्व कार्यों में समयबद्धता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में कहा कि दायरे के अनुरूप सभी अधिकारियों के द्वारा नियमित रूप से न्यायालय का कार्य करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया है कि दो सप्ताह के अन्दर एन्टी भू-माफिया के प्रकरणों को भू-माफिया पोर्टल पर अवश्य फीड कराये अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Read More »

5वां रामलीला महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 15 दिसम्बर से

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। रामलीला जगत के कई अभिनेताओं की जन्म स्थली एवं अपने अभिनय कला कौशल से सामने वाले कलाकारों के छक्के छुड़ाने वाले एक से बढ़ कर एक अद्वितीय प्रतिभाओं की धनी धर्म नगरी शिवली कस्बे में माॅ इश्वरीय देवी रामलीला समिति के तत्वाधान में रामलीला कस्बा शिवली में विगत वर्षों की भांति इस बार भी 5वां रामलीला महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 15 दिसम्बर 18 शनिवार से विवेक द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न होने जा रहा है। माॅ इश्वरीय देवी रामलीला महोत्सव कार्यक्रम के बावत श्री रामलीला समिति के मुख्य अतिथि अवधेश शुक्ल उर्फ (मुन्नू भईया) अध्यक्ष नगर पंचायत, विवेक द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष, अनुभव मिश्रा, श्याम मिश्र, शिवम द्विवेदी, सौरभ तिवारी, अनुभव मिश्र, केशव मिश्र इत्यादि ने संयुक्त वार्ता में बताया कि परम पिता परमात्मा की प्रेरणा से विगत वर्षों की भाँति इस बार 5वां रामलीला महोत्सव 15 दिसम्बर 18 को शुभारम्भ होगा। उत्तर भारत के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा श्री धनुष यज्ञ लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का मंचन किया जाएगा। रात में धमाकेदार नौटंकी का मंचन किया जायेगा। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में जनता जनार्दन से यथासंभव तन मन-धन से सहयोग करने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान अनुभव, चारू अवस्थी, मोनी अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शिवली कोतवाल चन्द्र शेखर दुबे ने बताया कि रामलीला की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।

Read More »

भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 8 नामजदों पर मामला दर्ज

इटावा बीजेपी में मचा घमासान
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा में बीते मंगलवार को कमल सन्देश यात्रा के दौरान भाजपा के दो नेताओं में गुटबाजी के चलते हुई जमकर फायरिंग और लाठी डंडे वाली घटना के बाद घटनाक्रम से जुड़े हुए कई और वीडियो वायरल होकर सामने आ रहे है। इन वीडियो में भाजपा के ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे और बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यम राजपूत दूसरे भाजपा नेता गोविन्द त्रिपाठी और उनके समर्थकों पर फायरिंग और लाठिया चला रहे है। और उसी घटनाक्रम के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग और लाठी डंडे चलाने के आरोप में जिन दो लड़को को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया था उन्ही लडको को पुलिस पर दबाव बनाकर थाना की हवालात से बाहर निकलवाती हुई भाजपा की विधायिका सावित्री कठेरिया की वीडियो भी सामने आ रही है। इन वीडियो को देखने के बाद विधायिका समेत भाजपा की पूरी कार्यकारिणी सवालों के घेरे में खड़ी हुई दिखाई दे रही है।

Read More »

पत्रकारिता व साहित्य को सुखद रूप से जोड़ने वाली कृति है हेमलता त्रिपाठी की ’ये आसमां गुड़िया’ का-प्रेम शुक्ल

गुड़िया को स्नेहिल बधाई। साहित्य में प्रगति के लिए शुभकामनाएं-आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। पत्रकारिता व साहित्य को सुखद रूप से जोड़ने वाली कृति है हेमलता त्रिपाठी की काव्य कृति ’ये आसमां गुड़िया’ का। वे एंकर और पत्रकारिता के साथ नियमित साहित्य साहित्य सृजन भी करती हैं। मेरी शुभकामना है कि गुड़िया का आसमां और विस्तृत होता जाए।
यह उद्गार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने सोमवार को यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में अवधी विकास संस्थान द्वारा आयोजित कवयित्री हेमलता त्रिपाठी की काव्य कृति ’’ये आसमां गुड़िया’’ के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राम जन्म भूमि, अयोध्या के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज ने कहा कि मैं गुड़िया को बचपन से जानता हूँ। मैं इनके परिवार का गुरु हूँ। इस पुस्तक के लिए स्नेहिल बधाई। तथा साहित्य जगत में आगामी प्रगति के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Read More »