Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 8 नामजदों पर मामला दर्ज

भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 8 नामजदों पर मामला दर्ज

इटावा बीजेपी में मचा घमासान
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा में बीते मंगलवार को कमल सन्देश यात्रा के दौरान भाजपा के दो नेताओं में गुटबाजी के चलते हुई जमकर फायरिंग और लाठी डंडे वाली घटना के बाद घटनाक्रम से जुड़े हुए कई और वीडियो वायरल होकर सामने आ रहे है। इन वीडियो में भाजपा के ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे और बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यम राजपूत दूसरे भाजपा नेता गोविन्द त्रिपाठी और उनके समर्थकों पर फायरिंग और लाठिया चला रहे है। और उसी घटनाक्रम के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग और लाठी डंडे चलाने के आरोप में जिन दो लड़को को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया था उन्ही लडको को पुलिस पर दबाव बनाकर थाना की हवालात से बाहर निकलवाती हुई भाजपा की विधायिका सावित्री कठेरिया की वीडियो भी सामने आ रही है। इन वीडियो को देखने के बाद विधायिका समेत भाजपा की पूरी कार्यकारिणी सवालों के घेरे में खड़ी हुई दिखाई दे रही है।

इटावा में कमल सन्देश पदयात्रा के दौरान आपसी विरोधावास के चलते भाजपा के ही दो गुटों में मामूली कहासुनी में लाठी डंडे और गोलिया चली थी जिसके बाद एक पक्ष जिलाध्यक्ष और भाजपा विधायिका के साथ थाना में पहुंचकर दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा लिखवाने पहुँच गया था लेकिन इस गोलीकांड में घायल हुए दूसरे गुट के भाजपा नेता गोविन्द त्रिपाठी ने घायलावस्था अपने समर्थकों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दूसरे गुट अशोक चौबे और जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे के खिलाफ मुकदमा लिख कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर गोविन्द त्रिपाठी के खिलाफ संगीन धाराओ में मुकदमा तो दर्ज कर लिया था लेकिन गोली लगने से घायल हुए गोविन्द त्रिपाठी ने एसएसपी से लिखित में प्रार्थना पत्र देकर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। गोविन्द त्रिपाठी ने एसएसपी को घटना के समय के कुछ वीडियो भी दिए है जिसमे ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे और बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यम राजपूत हाथो में हथियार लेकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है। गोविन्द त्रिपाठी के ऊपर फायरिंग कर रहे है इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लड़को को हिरासत में लिया और उन्हें लेकर थाने की हवालात में बंद कर दिया था लेकिन उसके तुरंत बाद ही थाना में पहुंची भरथना से बीजेपी विधायिका सावित्री कठेरिया ने पुलिस पर रौब झाड़कर थाना की हवालात खुलवाकर उन दो लड़को को पुलिस की हवालात से जबरजस्ती बाहर निकलवा लिया इस घटना की भी वीडियो अब सामने आ गयी है। और इस वीडियो के वायरल होने के बाद से जिलाध्यक्ष समेत विधायिका के मुहं अब बंद नजर आ रहे है।

दरअसल भाजपा के यह दोनों गुट जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे के गांव महेवा के है। जहाँ पर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रताव आने के बाद दुबारा चुनाव करवाया गया था और इस चुनाव में भाजपा के ही दो कार्यकर्ता एक गोविन्द त्रिपाठी और दूसरे अशोक चैबे ने एक दूसरे के खिलाफ परचा भरा लेकिन चुनाव के दौरान भाजपा विधायिका सावित्री कठेरिया और जिलाध्यक्ष शिवहेश दुबे का समर्थन अशोक चैबे को मिला जिसके कारण अशोक चौबे चुनाव जीत गए और गोविन्द त्रिपाठी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा चुनाव में हार और जीत के बाद गोविन्द और अशोक चौबे में गुटबाजी हो गयी और हारे हुए प्रत्याशी जिलाध्यक्ष शिवमहेश का विरोध करने लगे तभी से भाजपा के दो कार्यकर्ताओ में चुनावी रंजिश को मानते हुए आपसी विरोधावास हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम में घायल होकर एसएसपी से गुहार लगाने पहुंचे भाजपा नेता गोविन्द त्रिपाठी ने बताया कि बीजेपी की कमल सन्देश पद यात्रा में शामिल होने के लिए कानपुर बुन्देलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान आये थे जिनसे उन्होंने जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे और ब्लाक प्रमुख अशोक चैबे की शिकायत की थी और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मामले की जाँच के बाद जिलाध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख की शिकायत संघठन तक पहुंचाकर कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया था उससे बौखलाए ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे और जिलाध्यक्ष शिवमहेश ने अपने समर्थकों के साथ आकर उन्हें सड़क पर घेरकर उनके ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया और लाठी डंडो से पीटने लगे जिस घटना की वीडियो भी वायरल हुई है। पुलिस के एसएसपी से अपनी तहरीर देकर जिलाध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर आया हूँ।

इस मामले में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे पक्ष गोविन्द त्रिपाठी की तरफ से तहरीर दी गयी कि लड़ाई में मुझे चोट लगी है मेरी डॉक्टरी करवाकर मुकदमा पंजीकृत किया जाए इसके बाद एसएसपी ने जाँच करवाई जिसमे कुछ तथ्य सही पाए गए जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे सहित आठ लोगों के खिलाफ 307, 147, 148, 149, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।