Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » 2019 (page 50)

Yearly Archives: 2019

जनपद में फैली डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लक्ष्य के अनुसार करायें रजिस्ट्रेशन: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डेंगू व सामूहिक विवाह के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में बड़ रहे डेंगू के मरीजों को संज्ञान में लेते हुए सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल के चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिये कि मरीजों के इलाज में कोई कोताही न करे अन्यथा शासन को लिखा जायेगा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रों में अस्पतालों का निरीक्षण करते रहे कही किसी भी प्रकार की शिकायत न आये। उन्होंने सभी ईओ, बीडीओ, डीपीआरओ आदि को निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रों में फागिंग व दवा का छिडकाव कराते रहे किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो क्षम्य नही किया जायेगा। वहीं उन्होंने निर्देश दिये कि अखबारों में आने वाली खबरों का संज्ञान लेकर उनका समय से निस्तारण कराये।

Read More »

जिला चित्रांश सभा औरैया ने मनाया वार्षिकोत्सव

औरैया, जन सामना ब्यूरो। रविवार को जिला चित्रांश सभा औरैया ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक ज्ञान सक्सेना, सुभाष श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र सक्सेना, डॉ. सर्वेश आर्य, बुद्धसेन सक्सेना, राकेश प्रकाश सक्सेना एडवोकेट व पदाधिकारी अखिलेश सक्सेना (अध्यक्ष), अनूप सक्सेना एडवोकेट (कार्यकारी अध्यक्ष), मनोज श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), दीपक श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), विकास सक्सेना (उपाध्यक्ष), संजीव कुमार सक्सेना (महामंत्री), राहुल सक्सेना (उपमंत्री), संतोष सक्सेना (कोषाध्यक्ष), राकेश श्रीवास्तव  (उपकोषाध्यक्ष), संजीव सक्सेना (संगठन मंत्री), ग्रीस चंद्र सक्सेना (अंकेक्षक) एवं सदस्यगण राकेश कुलश्रेष्ठ, राजीव सक्सेना, दीपक बिसरिया, अनिल सक्सेना, अजय बिसरिया, सर्वेश सक्सेना ने वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया।

Read More »

विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक सम्पन्न

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘फाइलेरिया उन्मूलन’’ बैठक सम्पन्न हुई। उन्होनें जनपद में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 नवम्बर, 19 से 10 दिसम्बर, 2019 तक संचालित किये जाने हेतु शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को समन्वय करके कार्यक्रम को सफलातपूर्वक संचालित कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

Read More »

डेंगू रोग की रोकथाम के लिये आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें: जिलाधिकारी

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में डेंगू रोग की रोकथाम के लिये आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें तथा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर डेंगू के इलाज हेतु प्लेटलेट्स की उपलब्धता भी रखी जायें। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्माण कार्यो में गुणवत्तापूर्ण कार्यो को तेजी से कराये जाने के निर्देश दियें।उन्होनें चिकित्सालय में समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने के निर्देश उप मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होनें आवारा गौवंश के आश्रय स्थलों के निर्माण की समीक्षा करते हुये प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियंता को गौवंश के आश्रय स्थल के निर्माण कार्य में देरी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होनें भीतरगांव एवं शिराजपुर में गौसंरक्षा केन्द्रां के निर्माण हेतु शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराये जाने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिये।

Read More »

दुनिया चले न राम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना….!

मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का किया संजीव चित्रण
दीपावली आनंद महोत्सव में रामदरबार की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वावधान में दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन तिलक इंटर काॅलेज के मैदान में किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम दरबार की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं मंचीय कार्यक्रम मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का संजीव चित्रण किया गया।
रविवार को तिलक इंटर काॅलेज के मैदान पर दीपावली आनंद महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण में 20 फुट लंबी एवं 20 फुट चैड़ी उमेश अग्रवाल द्वारा रामदरबार की आकर्षक झांकी रही। भगवान श्रीराम माता जानकी की झांकी का श्रंगार सभी को सम्मोहित कर रहा था। श्रद्वालुगण राम दरबार के दर्शन कर एवं भक्ति भाव से उनका पूजन कर परिक्रमा कर रहे थे। मेला प्रांगण भगवान श्रीराम के जयकारों से गुजायमान हो रहा था।

Read More »

भारतीय जन सेवा समिति की प्रदेश महिला अध्यक्ष बनी मूवी शर्मा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जन सेवा समिती सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डा. मयंक भटनागर द्वारा मूवी शर्मा को संस्था का प्रदेश महिला अध्यक्ष चुना गया। साथ शहर की जिम्मेदारी कुलसुम सिद्दीकी को दी गई। बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करा। इस अवसर पर संस्था संरक्षक नितेश अग्रवाल जैन, सुबूर अली, शाकिर मंसूरी, नफीस अली, आशुतोष गुप्ता, दीपमाला सिंह, सीमा गुप्ता, विन्नी वर्मा, शिवानी गौतम, अंजली गुप्ता, पिंटू जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

संतुलित और हेल्दी आहार ही है मधुमेह की रियल मेडिसिन-साहू

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित अलविदा डायबिटीज शिविर के दूसरे दिन माउंट आबू से आए मधुमेह रोग विशेषज्ञ बीके डॉ. श्रीमंत कुमार साहू ने मधुमेह पर नियंत्रण पाने के लिए संतुलित और हेल्दी आहार अपनाने पर बल दिया।
डॉ.साहू ने बताया कि खान-पान और सकारात्मक जीवनशैली ही मधुमेह जैसे रोगों से मुक्ति दिला सकती है। इसके साथ ही उन्होंने सत्र में दो बार सभी को सहज और आसान फिजीकल एक्सरसाइज कराई। उन्होने कहा अल्पाहार व संतुलित भोजन दवाई का काम करते है। डायबिटिक व्यक्ति को हरी पत्तेदार सब्जिया, अंकुरित मूंग और फलों में जामुन, सेब, पपीता, नीम व करेले का सेवन करना चाहिए। अधिक मीठे फल जैसे आम, चीकू, केला, अंगूर, अनानास आदि का सेवन डायबिटिक व्यक्ति के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि मेथी के दाने को भिगो कर उसका प्रतिदिन खाना खाने से पहले एक चम्मच खाने से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। हर महीने तीन चीजें व्यक्ति का वजन, ब्लड प्रेशर व शूगर जरूर चेक करना चाहिए।

Read More »

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर में एक विवाहिता ने स्वयं की साडी से फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर निवासी 25 वर्षीय नेहा पत्नी प्रमोद कुमार ने आज दोपहर अपने को घर में अकेला देख कमरे में स्वंय की साड़ी से फांसी का फंदा लगाते हुए जान दे दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी किसी तरह पडोस के लोगो को हुई तो उन्होने सूचना इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवाया। परिजन घटना की स्पष्ट जानकारी नही दे पा रहे है। कि आखिर महिला ने फांसी क्यों लगायी। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पडोसियों ने महिला के शव को दरबाजा तोडकर निकाला था।

Read More »

संदिग्ध हालत में युवक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मौढ़ा गांव में एक व्यक्ति अकेला रहता था। जिसकी आज सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव मौढा भाजपा कार्यालय के सामने एक कमरे में ऋषि पचैरी पुत्र रमाशंकर पचैरी मौढ़ा नामक युवक रहता था। जिसकी आज सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवाया। मौके पर लोगो का हुजूम लगा हुआ था। जिसमें चर्चा हो रही थी कि किसी ने युवक की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस मृतक के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है।

Read More »

थ्रेसर की चपेट में आने से महिला घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गढरौली में थ्रेसर की चपेट में आने से महिला घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए 108 की एम्बुलेन्स द्वारा सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गढ़रौली निवासी 52 वर्षीय बैबी पत्नी अंगूर सिंह अपने परिजनों के साथ खेत पर थ्रेसर द्वारा घान निकाल रही थी। उसी दौरान किसी तरह से मशीन में महिला का सिर आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। घायल महिला को परिजनों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए 108 की एम्बूलेंस की सहायता से उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ वृद्ध महिला का उपचार किया गया।

Read More »