Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुनिया चले न राम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना….!

दुनिया चले न राम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना….!

मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का किया संजीव चित्रण
दीपावली आनंद महोत्सव में रामदरबार की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वावधान में दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन तिलक इंटर काॅलेज के मैदान में किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम दरबार की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं मंचीय कार्यक्रम मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का संजीव चित्रण किया गया।
रविवार को तिलक इंटर काॅलेज के मैदान पर दीपावली आनंद महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण में 20 फुट लंबी एवं 20 फुट चैड़ी उमेश अग्रवाल द्वारा रामदरबार की आकर्षक झांकी रही। भगवान श्रीराम माता जानकी की झांकी का श्रंगार सभी को सम्मोहित कर रहा था। श्रद्वालुगण राम दरबार के दर्शन कर एवं भक्ति भाव से उनका पूजन कर परिक्रमा कर रहे थे। मेला प्रांगण भगवान श्रीराम के जयकारों से गुजायमान हो रहा था। वहीं लाइट एवं साउण्ड मंचीय कार्यक्रम मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर, नरेन्द्र प्रकाश मित्तल ईकरी, विधायक मनीष असीजा, राजकुमार मित्तल एवं ब्रजप्रांत संरक्षक युवा उद्योगपति अभिषेक मित्तल चंचल, संजीव मित्तल ईकरी, प्रमुख उद्योगपति संजय मित्तल ईकरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रमेश चन्द्र अग्रवाल, मुख्त वक्ता मनीश असीजा एवं अध्यक्षता उद्योगपति देवी चरन अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का आगाज मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी गु्रप द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया गया। इसके बाद कलाकारों द्वारा सम्पूर्ण रामायण का संजीव प्रस्तुतीकरण सांस्कृति कार्यक्रम के साथ किया गया। कलाकारों द्वारा रामभक्त हनुमान के गुणगान किया गया। दुनिया चले न राम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना भजन पर शानदार प्रस्तुती दी गई। जिसे देखकर श्रद्वालुगण मंत्र मुग्ध हो गये। वहीं मेले में बच्चों ने झूले, घुड़सवारी एवं मिक्की माउस का भरपूर आनंद उठाया। मेले में महिला-पुरूषो ने चाट पकौड़ी का मजा लिया। मेंले में उद्देश्य तिवारी, रमेश बंसल, शिवकांत पलिया, प्रवीन अग्रवाल, रवीन्द्र बंसल, वेदप्रकाश अग्रवाल, गोपालदास गोयल, प्रदीप बंसल, रमेश चन्द्रं बंसल, ब्रजेश यादव, अनुग्रह गोपाल आदि मौजूद रहे।