Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » 2019 (page 91)

Yearly Archives: 2019

मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों व वकीलों ने केन्द्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीती 13 सितंबर की रात प्रधान पति व स्थानीय न्यायालय कैंपस में प्रैक्टिसरत अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह भदौरिया की राम सारी स्थित उनके घर के बाहर हत्या होने व पुलिस प्रशासन के द्वारा हत्यारोपी को आला कत्ल सहित हिरासत में लेने के बाद कारागार भेजने के बावजूद मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी ना होने का आरोप लगाकर आक्रोशित कई ट्रैक्टरों में रामसारी गांव से भरकर मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान पूजा सिंह के साथ आए महिला पुरुष ग्रामीणों ने स्थानीय अधिवक्ताओं के साथ कल दोपहर गुरूवार कस्बे का मुख्य चौराहा जाम कर दिया। जिससे चारों मार्गों में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मूसानगर से फतेहपुर जा रही केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को बार एसोसिएशन महामंत्री शिव सिंह परमार द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य साजिशकर्ता की तत्काल गिरफ्तारी व मृतक की पत्नी को ₹पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है। केंद्रीय मंत्री ने 24 घंटे में कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद ग्रामीण महिला पुरुष व अधिवक्ता तहसील कैंपस स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम के ना मिलने पर ग्रामीणों व वकीलों ने तहसील कैंपस में धरना प्रदर्शन कर शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की धरने व प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बार एसोसिएशन महामंत्री शिव सिंह परमार ने कहा कि कार्यवाही ना होने पर और हमारी मांगे न माने जाने पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल की जाएगी।

Read More »

पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र श्रीवास्तव गुड्डू का निधन

सांसद रामगोपाल यादव ने निधन पर जताया दुख
इटावा, राहुल तिवारी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रविंद्र श्रीवास्तव गुड्डू का लंबी बीमारी के बाद सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी में भर्ती थे कल रात उनका निधन हो गया। गुड्डू श्रीवास्तव काफी लंबे समय से कैंसर रोग से पीड़ित थे। सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूर्व राज्यमंत्री के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है उन्होंने कहा कि गुड्डू श्रीवास्तव अच्छे व्यक्ति थे। लगातार जन सेवा में व्यस्त रहे, ईश्वर उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Read More »

बाढ़ प्रभावित जनपदों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगीः मुख्य सचिव

प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों में नदियों के किनारे बसे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर यथाशीघ्र पहुंचाकर उनके ठहरने एवं खाने-पीने की समुचित व्यवस्था करा दी जायेः मुख्य सचिव
बाढ़ प्रभावित स्थलों का जनपदीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करायेंः राजेन्द्र कुमार तिवारी
बाढ़ग्रस्त जनपदों में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद हेतु 24 घंटे कण्ट्रोल रूम का संचालन कराया जायेः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित जनपदों में राहत कार्यों में तेजी लाने हेतु दिये कड़े निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने नेपाल एवं मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में हो रही वर्षा तथा अन्य प्रदेशों से जल छोड़े जाने के कारण गंगा, यमुना सहित अन्य नदियों में आ रही बाढ़ से प्रभावित जनपदों के मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों में नदियों के किनारे बसे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर यथाशीघ्र पहुंचाकर उनके ठहरने एवं खाने-पीने की समुचित व्यवस्था करा दी जाये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाये कि किसी भी दशा में मानव एवं पशुहानि कतई न होने देने के लिये आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण हो जायें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित स्थलों का जनपदीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह में होने वाली संभावित वर्षा को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जायें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जनपदों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

Read More »

स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में संभाषण प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर। क्राइस्टचर्च काॅलेज विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी की कानपुर इकाई द्वारा संयोजित संभाषणप्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में 11 सितम्बर 1893 को विश्व धर्म सम्मलेन में दिए गए प्रथम उद्बोधन पर आधारित संभाषण प्रतियोगिता महाविद्यालय सभागार में संपन्न की गई। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को स्वामी जी के विचारों और उनके दर्शन से परिचित होने और उनका अध्ययन करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस दिन को विवेकानंद केंद्र “विश्व बंधुत्व दिवस” के रूप में प्रति वर्ष मनाता है और इस वर्ष इसकी 125वीं जयंती मनाई जा रही है। उसी उत्सव की श्रृंखला के रूप में क्राइस्टचर्च काॅलेज में शुक्रवार को इस संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Read More »

पुलिस के हत्थे चढ़ा विधायका को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के भरथना क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक सावित्री कठेरिया को बीते 16 सितंबर को एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन आने के बाद एक अनजान व्यक्ति ने महिला विधायक को जान से मारने की धमकी दे डाली और विधायक के साथ गाली गलौज भी की जिसके बाद महिला विधायक ने एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद एसएसपी ने धमकी देने वाले व्यक्ति का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। जिसके बाद आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया गया। लोकेशन ट्रैक होने पर पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्राम रम्पुरा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के मोबाइल में कई अधिकारियों के नंबर पाए गए हैं जिनको यह लगातार इसी तरह की धमकी देता था। आरोपी के पकड़ने के बाद भरथना से विधायक सावित्री कठेरिया ने चैन की सांस ली और वहीं पुलिस से गुजारिश की कि इस आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जो कि यह किसी के साथ इस तरह की हरकत को अंजाम न दे सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

Read More »

ओडीओपी कार्यक्रम के तहत टूल किट की करे आपूर्ति

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक जनपद-एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात से यूटेन्सिल्स (किचन के बर्तन) के कारीगरों को टूल किट वितरित किये जाने हैं। टूल किट की आपूर्ति हेतु जी0एस0टी में पंजीकृत इकाईयों से निविदा आमंत्रित की जाती है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग प्रिया सिंह ने बताया कि निविदा फर्म दिनांक 20 सितंबर से 26 सितंबर 2019 तक कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां, कानपुर देहात में रू0 1000-00 के नगद भुगतान से प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदा फार्म समस्त वांछित प्रमाण पत्रों के साथ सीलबन्द लिफाफे में दिनांक 27 सितंबर 2019 के पूर्वान्ह तक कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां कानपुर देहात में जमा किये जा सकते हैं। प्राप्त सीलबन्द निविदायें दिनांक 27 सितंबर 2019 को अपरान्ह 2.00 बजे निविदा समिति के सम्मुख खोली जायेंगी। विस्तृत जानकारी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। निविदा से सम्बन्धित समस्त अधिकार उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कार्यालय में निहित होंगे।

Read More »

जिलाधिकारी व विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक जरूरतों की चीजों के साथ दवाईयों का वितरण सुनिश्चित किया जाये: डीएम
राहत व बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता कतई क्षम्य नहीं होगी-जिलाधिकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी व विधायक भोगनीपुर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भोगनीपुर तहसील के जमुना नदी के निकट के गांव क्योटा, नयापुरवा आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी भोगनीपुर को निर्देश दिया कि जो भी गांव बाढ़ से प्रभावित है, उन्हें राहत सामाग्री, पेयजल तथा नाव की तत्काल व्यवस्था उपलब्ध करायी जाय तथा वहां के लोगो तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी एलर्ट कर दिया जाय कि वे उचित स्थान या राहत केन्द्रों पर आ जाय। जिलाधिकारी व विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत सामग्री भी दी।

Read More »

नौ वर्षीय बालक साठ फ़ीट गहरे कुए में गिरा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित अखाडा भोलागढ़ बगीची में खेलते समय शहर के वॉटर वक्स कॉलोनी निवासी दिनेश चंद्र वार्ष्णेय का नौ वर्षीय पुत्र देवा बगीची पर खेलते समय साठ फ़ीट गहरे कुए में गिर गया, देवा के कुए गिराने की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, सूचना के बाद मौके पर पहंुची थाना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मौके पर पंहुच गयी, और थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मद्छ से रेस्क्यू कर कुए में गिरे नौ वर्षीय देवा को करीब एक घंटे की कड़ी मशख्त के बाद कुए से बाहर निकालकर कर घायल अवस्था में नौ वर्षीय देवा को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमेरजेंसी में भर्ती कराया है।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर नग्न अवस्था में मिली महिला की सिर कटी लाश

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिले के थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन के पीछे स्थित मथुरा कासगंज रेलवे ट्रेक पर नग्न अवस्था में अज्ञात महिला की सिर कटी हुई लाश मिलने से हड़कंप मंच गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने महिला की सिर कटी हुई लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुये अज्ञात महिला की सिर कटी हुई लाश की शिनाख्त शुरू कर दी है।
आपको बता दे मामला हाथरस जिले के थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन थाने के पीछे स्थित मथुरा कासगंज रेलवे ट्रेक का है, थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात महिला की सिर कटी हुई लाश मिलने की सूचना मिली जिस पर थाना पुलिस ने मौके पर पहूंचकर महिला की लाश को अपने कब्जे में लेते हुये पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुये महिला की अज्ञात लाश की शिनाख्त शुरू कर दी है।

Read More »

शासन से निराश्रित पशुओं के लिए धनराशी की कोई दिक्कत नहीं-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने बैठक में दिये आवश्यक निर्देश
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली सभागार में निराश्रित पशुओं व अस्थायी आश्रय स्थल में रखे गये पशुओं को समय से चारा, पानी सुनिश्चित हो इस बाबत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बैठक की। बैठक में समस्त प्रभारी अधिकारी चिकित्सा व नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि शासन से निराश्रित पशुओं के लिए धनराशी की कोई दिक्कत नही है पशुओं का भरण-पोषण सही ढंग से कराया जाना सुनिश्चित हो किसी पशुओं की चारा न देने व चिकित्सकीय उपचार से मौत की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही शासन स्तर से सुनिश्चित की जायेगी। पशुओं के स्वास्थ्य सही रहे, किसी प्रकार की लापरवाही उद्गोजर न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश अधिकारियों को दी। नोडल अधिकारी प्रत्येक दो दिन के अन्तराल पर भ्रमण कर लिया करे किसी प्रकार की दिक्कत हो तो संज्ञान में अवश्य लाये ताकि समय से समस्या का समाधान सुनिश्चित हो।

Read More »