Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला अस्पताल के गेट पर बना मौत का कुआ

जिला अस्पताल के गेट पर बना मौत का कुआ

2017.07.27 10 ravijansaamnaसर्विस रोड पर बने गड्डे में फसी सरकारी गाड़ी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल के गेट पर मौत का कुआ बना हुआ है। जो किसी बड़े हादसें का इंतजार कर रहा है। इस कुए में आज सरकारी वैन काफी देर तक फसी रही। लेकिन किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नही है। बताते चले कि जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर इन दिनों एक मौत का हुआ बना हुआ है। जो आये दिन किसी ने किसी को घायल करता है। अगर इस ओर समय चलते ध्यान नही दिया गया, तो एक बडा हादसा हो सकता है। गुरूवार की दोपहर सीडीओ अशोक कुमार के निरीक्षण के कुछ समय बाद ही भारत सरकार की एक गाडी उक्त गड्डे में फस गयी। काफी देत तक प्रयास करने के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर बने सर्विस रोड के किनारे नगर निगम द्वारा सीवर लाइन पर मौत का कुआ बन गया है। जिसमें कभी भी कोई भी गिर कर मौत का गिरास बन सकता है। लेकिन नगर निगम की बात दूर की जिला अस्पताल में आये दिन हजारों लोगो का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन अस्पताल प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है। उक्त समस्या के बारे में जब नगर आयुक्त कमलेश कुमार से बात की तो उन्होने कहा कि हमारे संज्ञान में नही है अगर ऐसी बात है तो कल ही उसको सही कराया जायेगा।