Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निर्धारित समय बाद भी व्यवस्थित नहीं हुए ई रिक्शा

निर्धारित समय बाद भी व्यवस्थित नहीं हुए ई रिक्शा

♦ कागजों में ही सिमट कर रह गई, ई रिक्शा संचालन की व्यवस्था
मथुरा। क्षमता से अधिक ई रिक्शा के संचालन से गोवर्धन की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। डीएम ने ई रिक्शा व्यवस्थित कराने के लिए एआरटीओ, एसडीएम, पुलिस और नगर पालिका के ईओ को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी के परिपेक्ष अधिकारियों ने विगत दिनों पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर ई रिक्शा संचालन की व्यवस्था को अलग अलग जोन में विभाजित किया था। एक अप्रैल से परिक्रमा मार्ग ग्रीन जोन में महज 400 ई रिक्शा संचालन कराकर व्यवस्था बनाने का आश्वासन डीएम को दिया गया। ट्रैफिक व्यवस्था कागजों में सिमट कर रह गईं, अभी तक ई रिक्शा व्यवस्थित नहीं हुए हैं। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्घालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोवर्धन में क्षमता से अधिक रिक्शा के संचालन से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ राम मोहन शर्मा, ए आर टी ओ मथुरा ने गोवर्धन में ई रिक्शा के संचालन के लिए बैठक कर ट्रैफिक प्लान तैयार किया। जिसे 1 अप्रैल से लागू कराने का आश्वासन अधिकारियों ने डीएम पुलकित खरे को दिया था। लापरवाह अधिकारी डीएम के निर्देश का अभी तक पालन नहीं करा सके हैं। हालात इतने बदतर हैं, कि परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमार्थी श्रद्धालु चोटिल हो रहे हैं, स्थानीय लोग परेशान हैं। डीएम के निर्देश पर बनाया गया ट्रैफिक प्लान कागजों में ही सिमट कर रह गया। इस ओर अधीनस्थ अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर प्रवेश द्वार पर सैंकड़ों ई रिक्शा खड़े होने से जाम की स्थित बनी रही।