Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिकोहाबाद से अलीगढ़ जा रही मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, आठ लोग घायल

शिकोहाबाद से अलीगढ़ जा रही मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, आठ लोग घायल

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रही मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मैक्स में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। कुल आठ लोग घायल हो गए, जबकि मैक्स में करीब 12 लोग सवार थे।
यह हादसा थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली कलां पुल के निकट हुआ है। मंगलवार को एक मैक्स पिकअप शिकोहाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि मैक्स पिकअप के अंदर करीब 12 लोग सवार थे। इनमें से अधिकांश लोग मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली कलां पुल के निकट पहुंची। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं, इमरान, दीपू, हाकिम, यामीन, जावेद समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि चालक के नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं जो मजदूर वर्ग के हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।