Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साइबर सेल में नियुक्त महिला आरक्षी को सराहनीय कार्य हेतु एसपी ने किया सम्मानित 

साइबर सेल में नियुक्त महिला आरक्षी को सराहनीय कार्य हेतु एसपी ने किया सम्मानित 

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली द्वारा साइबर सेल रायबरेली में नियुक्त महिला आरक्षी पूजा यादव को कत्तर्व्यनिष्ठा एवं समय से ड्यूटी करने, पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्यवाही करने जैसे सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उक्त महिला आरक्षी द्वारा नेशनल साइबर क्राइम ट्रेनिंग का पूरी ईमानदारी से कोर्स किया गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा महिला आरक्षी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्य की सराहना की गई।