Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निकाय चुनाव में जनपद में 9.55 लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

निकाय चुनाव में जनपद में 9.55 लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

♦ मथुरा वृंदावन नगर निगम के मतदाता दबाएंगे ईवीएम का बटन
मथुरा। निकाय चुनाव के लिए मंगलवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। प्रचार अभियान के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी ओर से भरपूर जतन किया। प्रचार अभियान के दौरान प्रत्याशियों ने मतदाताओं से खूब गुहार मनुहार की। जनता की ओर से आश्वासन भी खूब मिला, मतदाताओं का मन पढना हमेशा से ही टेढ़ी खीर साबित हुआ है। अनुमानों के आईने को झुठलाना मानो मतदाताओं की फितरत रही है। वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में 7 लाख 72 हजार 942 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस सीट पर 3 लाख 30 हजार 140 महिला और 3 लाख 91 हजार 802 पुरुष मतदाता हैं। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिले में करीब 9.55 लाख मतदाता इस बार निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चार मई को मतदान होना है, दो मई की शाम को प्रचार अभियान थम गया। 13 मई को मतदाताओं के भाग्य का फैसला सामने आएगा। कोसी नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में बेलेट पेपर से जबकि मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम से मतदान होगा। मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इसे देखते हुए सभी प्रत्याशियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया। डोर टो डोर प्रचार को छोड़कर शोर शराबे के बीच ढोल नगाड़ों की थाप पर जनसमूह के सहारे माहौल बनाने की भरपूर कोशिश की गई। प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को रिझाने की भरपूर कोशिश की गई। दलीय से लेकर निर्दलीय तक सब ने पूरी ताकत झोंक दी। नगाडों और नफीरियों का भी खूब साथ लिया। चुनाव प्रचार थमने तक मतदाताओं ने मौन साधे रखा। गुरुवार को जनपद के एक नगर निगम, एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में साढ़े नौ लाख से अधिक मतदाता अपनी मौन स्वीकृति देंगे, जिसका खुलासा 13 मई को मतगणना के दिन होगा।