Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर्षाेल्लास व धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई की भव्य शोभायात्रा

हर्षाेल्लास व धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा गांधी पार्क से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं।
रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा द्वारा गांधी पार्क से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं शोभायात्रा का स्वागत आगरा गेट स्थित क्षेत्रिय मंदिर पर धनगर शिरोमणि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति और ऑल इंडिया समिति के पदाधिकारियों द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई के डोले की आरती उतार किया गया। शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारम्भ होकर, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी होते हुए दखल स्थित अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इससे पूर्व पॉलीवाल हॉल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा के कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा, अध्यक्ष जेपी बघेल, अरविंद्र बघेल, प्रमोद बघेल, योगेश प्रताप सिंह बघेल, क्षेत्रपाल सिंह बघेल रहे। वहीं धनगर शिरोमणि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति और ऑल इंडिया समिति के कार्यक्रम में महाराज सिंह धनगर, अध्यक्ष केपी सिंह धनगर, संरक्षक फौरन सिंह धनगर, एड विपिन धनगर, महासचिव रामबाबू धनगर, मीडिया ंप्रभारी मुकेश बघेल, किशन धनगर, चंद्रवीर, डॉ सुधीर के अलावा धनगर समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।