Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खास व आम ने किया योगः हर घर योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खास व आम ने किया योगः हर घर योग

हाथरस। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “हर घर योग” के अवसर पर डी.आर.बी.इंटर कालेज में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने भगवान धन्वतंरि के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण कर शुभारंभ कर जनपदवासियों के साथ योगाभ्यास किया।
नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुये जनसमूह एवं जनपदवासियों को योग दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि करें योग रहें निरोग। योग करने से हम स्वस्थ रहते हैं और पहला सुख निरोगी काया है, हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग एक साधना है और योग करने वाला व्यक्ति हमेशा निरोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि तन और मन से स्वस्थ्य रहने की जीवन शैली है। उन्होने कहा कि योग अच्छी काया के लिये है, योग से व्यक्ति का मन शांत हो जाता है और तनाव कम हो जाता है व शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। योग लोगों के जीवन को और भी अधिक गतिमान बनाता है, क्योंकि योग शारीरिक रुप से ही नहीं अपितु मानसिक रुप से भी ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने कहा कि योग के क्षेत्र में दुनिया के सभी देश भारत का अनुश्रवण कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सासंद राजवीर दिलेर ने सभी लोगों को नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुभकामनायें देते हुए कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है और बहुत से रोग दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजित 9वें योग दिवस की थीम ‘‘हर घर योग’’ पर आधारित है। ऋषि मुनियों ने योग को आत्मा से परमात्मा का मिलन बताया है। इसके साथ ही शरीर की निरोगी काया के लिए भी योग का अधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि योग से हम स्वस्थ रहते है ओर पहला सुख निरोगी काया है, हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग एक साधना है और योग करने वाला व्यक्ति हमेशा निरोगी रहेगा। उन्होंने योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाने का काम करता है। ये जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि आज योग दिवस के मौके पर मैं सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करता हूँ।
मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों सहित समस्त गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योग के आसन किये। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर सहित जनपद की समस्त तहसीलों, ब्लाक मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायतो में योग शिविर आयोजित किये गये हैं। कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम द्वारा किया गया। योग प्रशिक्षक सुमित कुमार ने योगासन के विभिन्न मुद्राओं को करके दिखाया तथा जनसामान्य को उनके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होनें योग के संबंध में संकल्प दिलाया तथा शांति पाठ कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
योग शिविर में प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, डी.सी. मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सक, विभागीय व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिक संख्या में जनसामान्य ने योग की प्रक्रियाओं को दोहराया।