Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनाया दानवीर शिरोमणी भामाशाह का जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया दानवीर शिरोमणी भामाशाह का जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गुरूवार को सुभाष बाजार समिति के अध्यक्ष परशुराम लालवानी के प्रतिष्ठान पर दानवीर शिरोमणी भामाशाह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में दानवीर शिरोमणी भामाशाह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आवाहान पर 26 जून को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें व्यापारी दिवस मनाने की मांग की गई थी। उ.प्र. सरकार द्वारा व्यापार मंडल की मांग पर 29 जून को व्यापारी सामान दिवस घोषित किया है। हम सभी व्यापारी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई और धन्यवाद देते है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश उपाध्याय ने कहा कि उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल विगत 30 वर्षों से भामाशाह के जन्मदिन को व्यापारी दिवस के रूप में मनाई जाने की मांग सरकारों से करता रहा है। कार्यक्रम में रमाशंकर यादव दादा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, राजपाल यादव, सोमवीर सिंह राजपूत, अमरीश गुप्ता, नवीन उपाध्याय, विवेक कौशल, गौरव जैन, भूरी सिंह, मोहित गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुनील जैन, श्याम, कौशल, महेश चंद्र, धर्मराज, सागर उपाध्याय, कैलाश चंद्र जैन, राजीव कौशल आदि व्यापारी मौजूद रहे।