Monday, April 21, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर किया गया जनसंपर्क

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर किया गया जनसंपर्क

महराजगंज, रायबरेली। 9 साल मोदी सरकार के पूर्ण होने पर घर-घर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत महराजगंज मंडल के बूथ संख्या 257 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क किया गया। लाभार्थियों से भाजपा की सदस्यता अभियान वाले नंबर पर मिस कॉल करा कर नए सदस्यों को जोड़ा गया। एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ, जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा मंडल, उपाध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, मंडल मंत्री राघवेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद त्यागी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।