Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जच्चा बच्चा अस्पताल में किया गया पौधारोपण

जच्चा बच्चा अस्पताल में किया गया पौधारोपण

2017.08.05. 14 ssp chandanकानपुर, चन्दन जायसवाल। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में चन्द्र कान्त दिवेदी की अध्यक्षता में डफरिन जच्चा बच्चा सरकारी अस्पताल स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलिल बिश्नोई रहे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए चंद्रकांत दिवेदी ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण है वृक्षों से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकांत दिवेदी द्वारा जच्चा बच्चा अस्पताल में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजन करना बहुत ही अच्छा कार्य है क्योंकि वृक्षों की सबसे ज्यादा आवशकता अस्पताल में है। पेड़ पौधों से पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डाॅ नीना अवस्थी, नीता रानी चैधरी, मनीष रावत, बबलू साहू, भानु चैहान, दीपक, सोनू जायसवाल, संदीप वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।