Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश व प्रदेश मे बढ रही महगाई व वेरोजगारी चरम सीमा परः विजय सिंह मर्ताेलिया

देश व प्रदेश मे बढ रही महगाई व वेरोजगारी चरम सीमा परः विजय सिंह मर्ताेलिया

रसूलाबाद, कानपुर देहात। देश में बेशुमार महंगाई, बेरोजगारी से आम जनमानस में त्राहि-त्राहि है। गरीबी व भुखमरी से परेशान हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में देश मे बड़ा परिवर्तन होगा। जिसकी आहट अभी से आने लगी है। यह बात रसूलाबाद कस्बे के झींझक रोड तिराहा पर स्थित द्विवेदी मार्केट में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मर्ताेलिया ने कही।
शनिवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद कस्बे में कांग्रेस नेता विजय सिंह मर्ताेलिया का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। कांग्रेस के उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद बाबू द्विवेदी की अगुवाई में तिराहा रसूलाबाद में उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। आनंद बाबू द्विवेदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को महंगाई से निजात मिलेगी और केंद्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मर्ताेलिया ने कहा देश के हाल ही में होने वाले विधान सभा चुनाव में भी भाजपा शासित राज्यों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी क्योंकि भाजपा के शासन से जनता त्रस्त है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सरताज अशरफ, आशुतोष पाठक सलोने, तीरन सिंह नैयर, जितेंद्र सिंह गौर, जितेंद्र सिंह गौर, इखलाक खान, अन्नू सिद्दीकी, आसिफ खान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे।