Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गोष्ठी में स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

गोष्ठी में स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा की स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन होटल मोनार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मातृशक्ति द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गौरव अग्रवाल एवं डॉ. पूनम अग्रवाल ने संस्कृति शाखा परिवार के सदस्यों एवं मातृ शक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचने हेतु जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसी व्यक्ति को हार्टअटेक आने पर प्राथमिक उपचार के बारे में डेमों के माध्यम से समझाया। डॉ. पूनम अग्रवाल ने महिला सम्बंधित रोगों के बचाव हेतु महिलाओं को जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम में स्व. रामेश्वरी देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में संस्कृति शाखा परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को शाखा अध्यक्ष सुधीर गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा कोषाध्यक्ष अमोल बंसल ने किया। इस दौरान ब्रज प्रांत अध्यक्ष राहुल गर्ग, जिला समन्वयक अमित गुप्ता, शाखा सचिव गौरव बंसल, पीयूष अग्रवाल, डॉ श्रीश शर्मा, अमित जैन, राकेश सिंघल, अजीत जैन, मोहित गर्ग, सौरभ वर्मा, अखिल गुप्ता, नीरज सिंघल, पुनीत बंसल, विवेक अग्रवाल, धीरज बंसल, विश्वास राठी, दीपक बंसल आदि मौजूद रहे।