Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान संगठन ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

किसान संगठन ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वृंदावन में रतन छतरी पुरानी काली दह वीआईपी पार्किंग सुदामा कुटी परिक्रमा मार्ग खादर की कॉलोनियों में बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। ब्रेड, बिस्कुट, केला, मोमबत्ती, माचिस, चाय की पत्ती, चीनी, दूध के पैकेट का वितरण किया गया। किसान संगठन के कार्यकर्ता नाव से पानी में फंसे लोगों के घरों तक पहुंचे उनसे बात की और खाद्य सामग्री दी। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मथुरा जनपद की सभी समाज सेवी संस्थाएं, पूंजीपति तथा राजनीतिक पार्टियां आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। यमुना किनारे बसे लोग काफी परेशानी का सामना उठा रहे हैं। रतन छतरी की जनता ने बताया कि पीने का मीठा पानी नहीं आ रहा। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत का प्रतिनिधिमंडल वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर से मिला। वृंदावन की सभी समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद रतन छतरी क्षेत्र में पानी के टैंकर भेजे गए। भाकियू कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे।
इस मौके पर वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद, राजेश सेठी, प्रेम सिंह कर्दम, अशोक सिंह, नगर उपाध्यक्ष वृंदावन विनोद निषाद, सूरज निषाद आदि मौजूद थे।