Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 8 विकास खंडों में अन्त्योदय प्रदर्शनी का भव्य तरीके से सफल हुआ आयोजन

8 विकास खंडों में अन्त्योदय प्रदर्शनी का भव्य तरीके से सफल हुआ आयोजन

2017.08.10 02 ravijansaamnaअन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी में पं० दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन आदर्शों, विचारों तथा संघर्षों को आमजन को सरल, सहज तरीके से बताया गया: राकेश कुमार सिंह
शेष विकास खंड रसूलाबाद 16,17,18 अगस्त, अकबरपुर 23,24,25 व जिलास्तरीय 11,12,13 अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेले का भव्य तरीके से कराने की करें तैयारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। डीएम राकेश कुमार सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक ब्लाक में तीन-तीन दिन अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी आदि का भव्यता के साथ आयोजन के सन्दर्भ में एक समीक्षा बैठक की उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जिन ब्लाकों रसूलाबाद, अकबरपुर तथा जिलास्तरीय विकास भवन में जो अवशेष कार्यक्रम होने है उनको भव्य तरीके से मनाये जाने के तैयारियां संबंधित खंड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि अधिकारी कर ले। अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी भव्य तरीके से मनाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते। उन्होंने खंड विकास अधिकारी रसूलाबाद, अकबरपुर व जिलास्तरीय अधिकारी अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी के साथ ही संघन वृक्षारोपण भी करायें। अन्त्योदय मेले पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवन पाठ व सरकार की उपलब्धियों का भी लोकगीतों, नाटक, अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बखान भी करें। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास खंडों के मुख्यालय पर अन्तयोदय मेला व संगोष्ठी प्रदर्शनी आदि का आयोजन जिसमें 12,13 व 14 जून को मैथा, 21,22 व 23 जून को सरवनखेडा तथा 29,30 जून व 1 जुलाई को डेरापुर विकास खंड में, 05,06,07 जुलाई झींझक, 10, 11 व 12 जुलाई अमरौधा, 23, 24, 25 जुलाई मलासा, 26, 27,28 जुलाई को संदलपुर ब्लाक, 2,3 व 4 अगस्त राजपुर विकास खंड में भव्य अन्त्योदय मेला संगोष्ठी प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जा चुका है। इन ब्लाकों में आयोजित अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी के साथ ही कार्यक्रम को सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रमों में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह सहित जनप्रतिनिधि विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, निर्मला संखवार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, राघव अग्निहोत्री जनप्रतिनिधियों मलखान सिंह चैहान, सत्यप्रकाश संखवार, इन्द्रपाल यादव, मुनीश बाजपेई, अनूप पाण्डेय, नीरज मिश्रा, सुनील शर्मा, लालजी पाण्डेय, केशव सिंह, अरविन्द सिंह, नीरज सचान, बउवा पाण्डेय, सुशील कुमार आदि जनप्रतिनिधियों व किसानों व अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर देखा। कार्यक्रम में प्रदर्शनी में ’सबका साथ, सबका विकास’ पुस्तिका व कलेण्डर का निःशुल्क वितरण किया गया। सीएचसी, वन विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक, कृषि, भूमि सुधार, कौशल विकास, डीपीआरओ, सूचना आदि की प्रदर्शनी की लोगों द्वारा सराहा गया। विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, विधायक विनोद कटियार आदि जनप्रतिनिधियों ने आयोंजित अन्त्योयद मेला प्रदर्शनी में केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि अधिकारी सरकार की कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओं को गरीब वंचित व पात्रजनों को बढ़ चढ़कर दिलाये। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय एकात्मक मानववाद सबका साथ सबका विकास जो नारा दिया है आज समाज को जागरूक, सशक्त और एक करने के लिए आज के प्रवेश में ज्यादा प्रसांगिक है सभी मनुष्यों को एक समान समझकर सबको साथ लेकर चले। सरकार की जो भी योजनायें बनती है वह सभी के लिए होती है परन्तु गरीब वंचित महिलाओं, किसानों पर फोकस अधिक होता है। सरकार द्वारा विभिन्न फसलों का मूल्य बढ़ाकर किसानों को लाभ दिया जा रहा है ताकि किसान की आये दो गुनी हो जाये। सरकार ने भू माफिया दल बनाकर सरकारी जमीनों व गरीबों की भूमि पर कब्जा करने को रोकने का अभियान चला रखा है आदि के बारे में विस्तार से आमजन को बताया वही जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने कहा कि समाज के सभी वंचित, पिछडों गरीबो, सबका विकास करना है यह तभी संभव है जब जनसामान को सरकार की योजनाओं से सीधा लाभ मिले। प्रदर्शनी/अन्त्योदय मेले/समारोह के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बताया जा रहा है तथा लोगों को लाभाविंत भी किया जा रहा है। किसान को उन्नतिशील खाद, बीजों की जानकारी के अलावा मिट्टी की जांच भी निःशुल्क करायी जा रही है। किसान मिट्टी में पोषक तत्वों के कमी को जाने और उसी के अनुरूप खाद डाले और अपनी कृषि आय को बढ़ाने की भी बात कही। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वंचित दबे कुचले लोगों का कोई धर्मजाति नही होती है बस संकल्प लेकर निष्पक्ष, निर्भीक बिना भेदभाव के उनको उठाकर आगे बढ़ाना व उत्थान करना है। पं.दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद सिद्धान्त था जो उनके शांतिचित स्वभाव से स्वयं ही प्रतिबिंम होता है। यदि मनुष्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों के सिद्धान्तों को जान ले तो वो विकास के रास्ते पर चल पड़ेगा। यह जन्म शताब्दी सभी विकास खंडों, जिलास्तर पर आयोजित 25 सितंबर तक चलेगा।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 8 विकास खंडों मैथा, झींझक, संदलपुर, डेरापुर, अमरौधा, मलासा, सरवनखेड़ा, राजपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर अन्त्योदय मेला व प्रर्दशनी का भव्य तरीके से आयोजन हो चुका है। आगामी 16,17,18 अगस्त रसूलाबाद, 23,24,25 अगस्त विकास खंड अकबरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जनपद मुख्यालय पर 11,12,13 सितंबर को अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जायेगा। जिसे खंड विकास अधिकारी भव्य तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपरोक्त तिथियों में आयोजित होने वाले पं० दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन आदर्शों, विचारों तथा संघर्षों को आमजन को सरल, सहज तरीके से बताया जाये। प. दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, विश्वास अन्त्योदय का मूलमंत्र था आज के परिवेश में ज्यादा प्रसांगिक हैे प्रदेश व केन्द्र सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र को लेकर देश व समाज के विकास की ओर आगे बढ रही है। अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी में आईसीडीएस द्वारा महिलाओं/किशोरियों को कुपोषण की जानकारी दी जाये तथा कुपोषण का टीकारण के महत्व को भी बताया जाये। किसानों को उत्तम किस्म की खाद, उत्तम बीज के साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिलने वाली सुविधाओं, श्रम विभाग की कल्याणकारी योजना तथा संघन वृक्षारोपण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाये। चिकित्सा शिविरों के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाये।