Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाढ़ के पानी में फंसे बेजुबानों की बचाई जान

बाढ़ के पानी में फंसे बेजुबानों की बचाई जान

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। एक ओर जहां यमुना के बढ़े जलस्तर से खादर में बनी कॉलोनियों में रह रहे लोग सुरक्षित स्थान की ओर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यमुना के पानी में फंस चुके पशुओं को बाहर निकालने के लिए संत गोपेश बाबा के सानिध्य में चल रही गौ सेवा मिशन द्वारा बाढ़ क्षेत्र में सभी गौ सेवकों द्वारा जगह जगह पानी भरे हुए इलाके से तकरीबन 80 गायों के साथ साथ कुछ कुत्तो को भी सुरक्षित निकाला गया। इसके साथ ही रेस्क्यू कर रहे गौ सेवकों ने कहा कि हमको बेजुबान जीवों की जो सेवा करने का मौका मिला है मन को बहुत प्रसन्नता मिली है एवं आगे भी वह इसी प्रकार तत्परता से कार्य करते रहेंगे। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में डॉ गोविंद सिंह, धीरज कौशिक, राजा चौधरी, तिवारी बाबा अभिषेक ठाकुर, अभय, मोंटी, विवेक मुखिया, केशव गौड़, सोनू, पुनीत, ऋशब कौशिक, मनोज ठाकुर, राहुल एवं अन्य शामिल रहे।