Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना ने थाम दिए थे श्रद्धालुओं के कदम, फिर बढ़ने लगी भीड़

यमुना ने थाम दिए थे श्रद्धालुओं के कदम, फिर बढ़ने लगी भीड़

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यमुना का वेग अब थम रहा है। यमुना अब अपने भंडार में लौट रही है। जिन कॉलोनियों और गांवों में यमुना का पानी पहुंचा था वहां हालात सामान्य हो रहे हैं। दूसरी ओर सावन भादो में ब्रज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। लाखों की संख्या में भगवान के दर्शन करने के लिए ब्रज में आते हैं। मंदिरों में सजे हिंडोले और घटनाएं श्रद्धालुओं का मन मोह लेती हैं। इस समय अधिक मास चल रहा है। ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। बाढ़ के चलते ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा भी प्रभावित हुई है। आगामी दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में होने वृद्धि की संभावना को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मुख्य बाजार में बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। इस बैरिकेडिंग से स्थानीय लोगों की ओर से विरोध हो रहा है। इन लोगों का कहना है कि बेरीकेडिंग होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड रहा है। बैरिकेडिंग से हो रही समस्या को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात की और बैरिकेडिंग जल्द से जल्द हटाने की मांग की। विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर तक करीब 300 मीटर लंबी लगाई जा रही इस बैरिकेडिंग की गई है। बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए शासन प्रशासन मिलने वाले सुझावों के आधार पर नये प्रयोग करता है। कई बार श्रद्धालुओं को सुविधा होती है लेकिन स्थानीय लोगों के अपने हित हैं जो प्रभावित होते हैं। बांके बिहारी बाजार के स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं एसएसपी शैलेश पांडे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बांके बिहारी बाजार में विद्यापीठ चौराहा से लगाई जा रही रेलिंग को हटाए जाने की मांग की।