Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल की आईटी सेल का हुआ गठन

व्यापार मंडल की आईटी सेल का हुआ गठन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक सुभाष मार्केट पर आयोजित की गई। जिसमें व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निर्देशानुसार निष्क्रिय प़ड़ी आईटीसेल का पुनः गठन किया गया।
चुनाव अधिकारी रामबाबू झा ने व्यापार मंडल की आईटी सेल का पुनः गठन करते हुए सर्व सम्मति से पारसराम लालवानी को अध्यक्ष, अर्जेश उपाध्याय को महामंत्री, एवं पवन दीक्षित को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने तीनों पदाधिकारियों की विधिवत रूप से घोषणा करते हुए 21 दिन में पूरी टीम तैयार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश उपाध्याय प्रांतीय उपाध्यक्ष, रमाशंकर यादव दादा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आकृृति सहयोगी महानगर महिला अध्यक्ष, कैलाश जैन, अनीश खान, कपिल, विवेक कौशल, मुफीद खान, दीपक जैन, दीपक गुप्ता, वीटु जैन, भूरी सिंह, बॉबी, राजीव कौशल, मुकेश शर्मा, दीपक गुप्ता, पप्पू जैन, श्यामू कौशल, गुड्डन पोरवाल, राजू गुप्ता, भगवान वर्मा, कपिल लालवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।