Sunday, September 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आपका एक पौधा पर्यावरण बचाने में साबित होगा मील का पत्थर-पर्यटन मंत्री

आपका एक पौधा पर्यावरण बचाने में साबित होगा मील का पत्थर-पर्यटन मंत्री

फिरोजाबाद। वन महोत्सव के तहत देश भर में पौधे रोपित किए जा रहे हैं। पौधरोपण अभियान में पहुंचे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने लोगों से पौधे लगाने की अपील की। वन विभाग द्वारा 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पर उ.प्र. सरकार के पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री जयवीर सिंह ने मेयर कामिनी राठौर, जिलाध्यक्ष वृन्दावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के साथ आयुष वाटिका में बरगद, पीपल, पाखल के पौधे रोपित कर जनपद में 42 लाख से अधिक पौधे लगाने के कार्य शुभारम्भ किया। इस अवसर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे देश में वृक्षारोपण अभियान चल रहा है। पौधरोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है। पर्यावरण तभी बच सकेगा जब हर व्यक्ति एक-एक पौधा लगाए और हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान दे। पौधरोपण अभियान में स्कूलों के बच्चे और क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि पौधरोपण अभियान के तहत जिले भर में पौधे लगाए जा रहे हैं। वन महोत्सव के तहत खाली स्थानों पर लगातार पौधे लगाए जा रहे हैं। एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि पौधरोपण अभियान में पुलिस भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। पुलिस मानव सेवा करने के साथ ही पर्यावरण बचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं। कार्यक्रम का संचालन भगवान दास शंखवार ने किया। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, क्षेत्रीय वन अधिकारी पुनीता यादव सहित बडी संख्या में छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।