Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद के युवक ने हरियाणा के पानीपत में पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद के युवक ने हरियाणा के पानीपत में पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद। हरियाणा के पानीपत में पेड़ पर फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शव को फंदा पर लटका देख साथी ड्राइवरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। रविवार को परिजनों के बयानों के आधार पर एक महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सुनील यादव ने बताया कि वह फिरोजाबाद के गांव टीकामई का प्रधान है। उसके ही गांव का प्रवीन कुमार (25) पिछले करीब पांच साल से पानीपत में रहता था। वह यहां राख से भरे हुए ट्रक चलाता था। उसकी शादी के दो माह बाद ही पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।उसने बताया कि पिछले करीब तीन साल से गांव की रहने वाली मनोरमा देवी (45) से उसकी बातचीत थी। मनोरमा पिछले दो माह से उसे खूब प्रताड़ित कर रही थी। वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी। शादी न करने पर किसी केस में फंसाने की धमकी देती थी। कई बार महिला को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। बीते तीन दिन से मनोरमा ने प्रवीन को हर मिनट बाद कॉल की और शादी का दबाव बनाया। शनिवार को मनोरमा ने कहा कि उसके पास आज आखिरी दिन है, अगर शादी नहीं की तो वह पुलिस को शिकायत दे देगी। प्रताड़ित होकर प्रवीन ने अपने चचेरे भाई को फोन किया और आपबीती बताई। इसके 20 मिनट बाद ही वह फंदे पर लटका मिला।