Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पॉलीथिन के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न हो बंद-अम्बेश शर्मा

पॉलीथिन के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न हो बंद-अम्बेश शर्मा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने अपर आयुक्त संतोष कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें दुकानदारों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के नाम पर हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन बैग के प्रयोग पर रोक लगा दी है, जो कि स्वागत योग्य कदम है। हम सरकार के कदम का स्वागत करते हैं। लेकिन नगर निगम प्रवर्तन दल के लोग 20-25 लोगों को साथ लेकर दुकानदार के यहां पर ऐसे छापा डालते हैं। जैसे कि दुकानदार कोई डकैत, चोर हो। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को सुपर स्टॉकिस्ट एवं किस ट्रांसपोर्ट से भारी मात्रा में पॉलीथिन कैरी बेग आ रहे है। उस पर रोक लगानी चाहिए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने रोष व्यक्त करते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में व्यापार मंडल सड़क पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में रमाशंकर यादव दादा, रामबाबू झा, परशुराम लालवानी, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, भानु उपाध्याय, अनीश खान, अर्जेश उपाध्याय, राहुल गुप्ता, गोपाल शर्मा, मुन्नालाल गोला, नरेश पंजाबी, मनोज कटारिया, शांति स्वरूप, सोनवीर सिंह, मुकेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।