Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गोद लिए हुए स्कूल में सारी सुविधाएं दी जायेगी सुरेन्द्र मैथानी

गोद लिए हुए स्कूल में सारी सुविधाएं दी जायेगी सुरेन्द्र मैथानी

2017.08.12 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। गोद लिए हुए स्कूल में बच्चों के शिक्षा से संबंधित सामग्री-काॅपी किताब, पेंसिल, रबड़, बैग, पानी की बोतल, खाने का डब्बा, हैंकी और पूरे विद्यालय के लिए काफी बड़ा फर्स्ट एड बाॅक्स, (जिसमें बच्चों के लिए प्राथमिक उपचार की सारी दवाएं उपलब्ध हैं) दिया गया। वितरण कार्यक्रम शनिवार की दोपहर को स्थान प्राथमिक कन्या विद्यालय शास्त्री नगर स्थित छोटा सेंटर पार्क में किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की पत्नी श्रीमती वंदना मैथानी भी सहयोगी के रुप में उक्त विद्यालय को देखेंगी। सप्ताह में 3 दिन विद्यालय में श्रीमती वंदना मैथानी के साथ जिले की उपाध्यक्षा रंजीता पाठक उक्त विद्यालय का लगातार निरीक्षण करती रहेंगी। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि उक्त विद्यालय के परिसर में बच्चों को खेलने के लिए झूले, कला और संस्कृति से उनका मानसिक स्तर बढ़ाने और जोड़ने हेतु एक मंच का भी निर्माण किया जाएगा। स्पोर्ट्स से संबंधित बच्चों को आकृष्ट, खेल के माध्यम से कराया जाएगा। बच्चों को पीने के पानी के लिए आर ओ एवं ठंडे पानी की मशीन को लगाया जाएगा।
समर्सिबल बोरिंग भी कराई जाएगी। विद्यालय में कंप्यूटर रखवाकर के कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर वंदना मैंथानी ने कहा कि इस विद्यालय को शिक्षा के स्तर एवं वातावरण के आधार पर माॅडल रूप में विकसित किया जाएगा। यह विद्यालय अपने स्तर का अनोखा ऐसा विद्यालय होगा। जिसमें सामान्य जन भी अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए मजबूर होंगे। साथ ही आज बच्चों को तिरंगा झंडा भी वितरित किया गया। झंडारोहण का पक्का स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के साथ झंडारोहण कार्यक्रम भी कराया जाएगा तथा बच्चों को लड्डू का वितरण कर अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखा जाएगा। विद्यालय की मुख्य शिक्षिका कीर्ति गुप्ता से आग्रह किया गया है कि बच्चों की शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए जो भी आवश्यक मूलभूत या एडवांस टेक्नोलाॅजी की व्यवस्था चाहिए उसको संज्ञान में देंगी तो व्यवस्था मिलेगी। मिड डे मील को भी विद्यालय में चेक किया जाएगा। बच्चों को बढ़िया मिड-डे-मील प्राप्त हो। इसकी चिंता स्थानीय वार्ड अध्यक्ष संजय लाला और मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा को सौंपी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष उत्तर सुरेंद्र मैथानी, प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील बजाज, रंजीता पाठक, विक्की छाबड़ा, दीपक सिंह, विजय मिश्रा, संजय लाला, मनजीत सिंह, अरुण, रचित पाठक, पवन गुप्ता, सुनील साहू, अक्षय द्विवेदी, अभय सिंह आदि थे।