Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तेजस्वी दुनिया ने मनाया 5वां वार्षिक उत्सव

तेजस्वी दुनिया ने मनाया 5वां वार्षिक उत्सव

2016-11-22-1-sspjs-mumbaiमुम्बई, जन सामना ब्यूरो। तेजस्वी दुनिया हिंदी साप्ताहिक के 5वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में तेजस्वी दुनिया ने अपना पाचवां वार्षिक उत्सव मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति शिवसेना के विधायक रविन्द्र फाटक और समारोह अध्यक्ष भाजपा नेता प्रेम शुक्ल मौजूद थे। अखबार के संपादक महेश चंद्र शर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के 11 गणमान्य लोगों को पुरस्कृत किया गया। साप्ताहिक समाचार पत्र तेजस्वी दुनिया की और से मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर करुणा शंकर उपाध्याय को साहित्य रत्न पुरस्कार, नवी मुंबई के पूर्व महापौर अनिल कौशिक को समाजरत्न पुरस्कार आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली जी को सूचना रत्न पुरस्कार स्वानंद बाबा आश्रम के निवासी पंडित दुर्गा प्रसाद पाठक को परमार्थ रत्न पुरस्कार दोपहर के सामना के मुख्य उपसंपादक कवि अभय मिश्र को पत्रकारिता रत्न पुरस्कार 2016 की मिसेज इंडिया मोहिनी शर्मा माने को सौन्दर्य रत्न पुरस्कार युवा समाजसेवी व महादेव शिंदे को उद्यम रत्न पुरस्कार भजन गायक एवं गीतकार पूनम राज जी को संगीत कला रत्न पुरस्कार बिश्नोई समाज मुंबई के हरीराम बिश्नोई को पर्यावरण रत्न पुरस्कार गीतकार संगीतकार, गायक, आरजे, कवि, शिवजी पाण्डेय, शिवम् को को बहुमुखी रत्न पुरस्कार और 7 राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता मार्शल आर्ट खिलाड़ी गजेंद्र शर्मा को खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर ठाणे के महापौर संजय मोरे, प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष कराडे राकपा, विधायक, निरंजन डावखरे, कामगार नेता, पांडुरंग काले, मुम्बई मित्र वित्त मित्र के संपादक अभिजीत राणे विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
आयोजन समिति में प्रबंध संपादक संतोष ठाकुर, उपसंपादक रमेश सुरालकर, उपसंपादक देवेंन भगवे, उपसंपादक राजेश भाटिया, वरिष्ठ संवाददाता विजय आर यादव, क्राइम रिपोर्टर, विजय यादव, कमलेश मिश्रा,मानस प्रयास संस्था के अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महासचिव अरुण शुक्ल, स्याम शर्मा, श्री कान्त शर्मा, सामना संवाददाता देवेंद्र शर्मा, स्याम पी मिश्रा, विश्वनाथ शर्मा, ठाणे संवाददाता, राकेश विश्वकर्मा, कार्यक्रम में ईश्वर बोध रवि यादव, रवि यादव, रासबिहारी पांडेय, शिवजी पांडेय ने किया। स्वागत भाषण तेजस्वी दुनिया के कार्यकारी संपादक बिनय चंद्र झा और कार्यक्रम का संचालन तेजस्वी दुनिया के प्रमुख सलाहकार राजेश विक्रांत ने किया और आभार ज्ञापन तेजस्वी दुनिया के संपादक महेश शर्मा ने किया।