Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा ने समाजसेवी संस्थाओं को किया सम्मानित

भाजपा ने समाजसेवी संस्थाओं को किया सम्मानित

2017.08.13. 04 ssp news bjpकानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण के तत्वावधान में किदवईनगर स्थित एक धर्मशाला में जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता की अध्यक्षता में समाज में सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सेवाओं हेतु सम्मानित करने का कार्य किया गया। समाजसेवियों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने प्रमाण पत्र देकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कटारिया थे। सम्मानित की गई संस्थाओं मे प्रमुखता से सुभाष चिल्ड्रेन सोसायटी, कानपुर महानगर विकास समिति, मानव सेवा संस्थान, गोलाघाट स्वयंसेवी संस्था, भारत विकास परिषद आदि अनेकों सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। 2017.08.13. 05 ssp news bjp1इस मौके पर अशोक कटारिया ने कहा कि समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले व्यक्तियों और सेवा समूहों के कार्यो की सार्वजनिक सराहना से समाज के अन्य लोग प्रेरित होकर आगे आते हैं जिससे समाज के दबे कुचले और विभिन्न समस्याओं से लड़ने वाले लोगों को शक्ति मिलती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, पूर्व महापौर रविन्द्र पाटनी, शिवराम सिंह, शिवशंकर सैनी, अचल गुप्ता, रघुराज गुप्ता, जिलामंत्री संजय कटियार, सरन तिवारी, मनोज राठौर, वैभव शुक्ला, पंकज गुप्ता, अम्बरीष जयसवाल, हितेश द्विवेदी, अश्विनी साहू, गुड्डू बाजपेयी, श्यामनगर मंडल अध्यक्ष मलखान सिंह, निरालानगर मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।