Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल प्रथम धाता महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन

व्यापार मंडल प्रथम धाता महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन

धाता/फतेहपुर। व्यापार मंडल प्रथम धाता महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किए गए तीज महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गी्रन गेम्स, डांस, मेहंदी, चेयरगेम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। गायत्री शक्ति पीठ मंदिर स्थित परिसर में सीमा केशरवानी, दीपा केशरवानी व शिखा केश. के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई। महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सरंक्षक शिवसागर केश.ने कहा कि हरियाली तीज पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरियाली तीज पर्व खुशी और उन्नति का त्यौहार है। सामाजिक दृष्टिकोण से तीज उत्सव का बड़ा महत्व है। तीज का त्यौहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित और परिभाषित करता है। इस त्यौहार के माध्यम से भारत की गौरवशाली परंपरा के दर्शन भी होते हैं। अध्यक्ष सीमा केश., ममता केशरवानी व सुधा केश. ने कहा कि व्यापार मंडल प्रथम महिला धाता प्रकोष्ठ महिलाओं के स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए कैम्पेन चला रहा है। महिला प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय संस्कृति से जुड़े उत्सवों को भी सामूहिक रूप से उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि तीज महोत्सव जैसे आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने के साथ महिलाओं को उनकी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। हरितालिका तीज कमेटी की अध्यक्ष सीमा केशरवानी ने कहा कि तीज पर्व भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। महिलाएं बढ़-चढ़ कर तीज पर्व को अपनी संस्कृति के अनुरूप मनाती चली आ रही है। व्यापार मंडल प्रथम धाता महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी महिला उत्थान व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिलजुल कर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर सुमन वर्मा, निशा केशरवानी, आशा सोनी, राधा केश., नीतू केश., रीना केश., पर्ल, कली, आकाँक्षा, यशी केश., वैष्णवी, श्रेया आदि उपस्थित रहीं।