Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपना दल (एस) ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की

अपना दल (एस) ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की

2017.08.13. 09 ssp news apnadalकानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर जिले की मासिक बैठक बर्रा स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय प्रताप सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर पिछले माह चलाए गए सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। विधानसभावार विधानसभाध्यक्ष बनाने हेतु पांच पांच नाम मांगे गए हैं। सदस्यता अभियान की समीक्षा के आधार पर ही जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश युवा मंच के नवनियुक्त प्रदेश सचिव आलोक सिंह परिहार का स्वागत किया गया। अजय प्रताप सिंह ने कहा कि माननीया अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व एवं माननीय आशीष सिंह पटेल जी की अध्यक्षता में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और उत्तर प्रदेश की चैथी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता पद के पीछे न भागें मन लगाकर पार्टी का काम करें। शहर की एक एक गतिविधि पर पार्टी अध्यक्ष की नजर है। काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जाएगा। यशाकायी डॉ सोनेलाल पटेल की कर्मभूमि होने के कारण कानपुर पर नेतृत्व पर विशेष नजर है। वहीं ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ अम्बेदकर और कांशीराम के मिशन को सच्चे अर्थों में डॉ सोनेलाल पटेल ने आगे बढ़ाया। अब उसी मिशन को अनुप्रिया पटेल जी लेकर आगे बढ़ रहीं है। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को लेकर जनता के बीच जाएं और लोगों को जोड़ें। बैठक में 23 अगस्त को क्रान्ति दिवस जोरदार ढंग से मनाने के लिए कहा गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला सदस्यता प्रभारी शैलेश उत्तम, एम् के सचान, उमेश शुक्ल, प्रमेन्द्र साहू, रजनीश तिवारी, दीपू भदौरिया, शिवम पाण्डेय, राजेन्द्र पाल उर्फ सन्तु, अजीत विश्वकर्मा, अंकित सचान, नितेश गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, नितीश द्विवेदी, रजत गुप्ता, रजत सिंह चैहान, स्वतंत्र पाठक, अंकुर सिंह, अरविन्द सचान, अशोक तिवारी, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।