Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

2017.08.14. 04 ssp news tiranga yatra
अमर शहीद ले0 कर्नल पंकज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई

⇒तिरंगा यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
कानपुर, अर्पण कश्यप। आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, उसी क्रम अगस्त क्रांति दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर दक्षिण की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा हेतु भाजपा कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर सवार होकर तिरंगे झंडे को अपने वाहनों पर लगाकर बड़ी संख्या में भाजपा दक्षिण जिले के कार्यालय निरालानगर मैदान के सामने एकत्र हुए। वहां से जलूस प्रारंभ होकर भारत माता की जय के नारों की गूंज के साथ किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के गोविंदनगर चावला मार्केट होते हुए परमपुरवा के रास्ते होते हुये बारहदेवी पहुँचा। वहां से साईट न0 1 किदवईनगर होते हुए टाट मिल चौराहे होते हुये महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के हरजेन्द्र नगर पहुँचा। तिरंगा यात्रा का फूलों की वर्षा करके आमजनता ने जगह जगह उत्त्साह पूर्वक स्वागत किया। लालबंगले के शिवपुरी मुहल्ले के निवासी नवाब सिंह चौहान के आवास पर यात्रा में शामिल भाजपा के नेताओं ने अमर शहीद ले0 कर्नल पंकज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एम0 एल0 सी0 अरुण पाठक, अनीता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला, रघुनंदन भदौरिया थे।
तिरंगा यात्रा आगे छावनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 28 और श्यामनगर होते हुये हाईवे से होकर यशोदा नगर तक पहुंची नौबस्ता में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ ।
समापन पर अरुण पाठक ने कहा देश की आजादी की लड़ाई और उसके बाद के हुये युद्धों में हुये शहीदों की कुर्बानी को हम और आने वाली पीढ़ी सदैव याद रखे इसके लिये ही राष्टवादी विचारों की भाजपा पार्टी जनता को सन्देश देने हेतु इस तरह के कार्यक्रम करती है। जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता बन्धुवों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। इस पूरी यात्रा में प्रमुखता से शिवराम सिंह, संजय झा शिवशंकर सैनी, संदीपन अवस्थी, चिन्तासिंह चन्देल, ओमप्रकाश बक्सरिया, जिलामंत्री संजय कटियार, अमित मल्होत्रा आदि रहे ।