Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत रसूलाबाद ब्लाक परिसर में दूसरे दिन भी लोकगीत

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत रसूलाबाद ब्लाक परिसर में दूसरे दिन भी लोकगीत

2017.08.17 03 ravijansaamnaनिबंध प्रतियोगिता व वाद विवाद विचार गोष्ठी की रहीं धूम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। रसूलाबाद ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम के दूसरे दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष तहत आयोजित हुए कटपुतली, निबंध प्रतियोगिता, नाटक, लेखन प्रतियोगिता, लोकगीत, नृत्य आदि के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बीडीओ सौरभ बर्नवाल ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव है। प्रदेश और केन्द्र सरकार की भी कल्याणपरक, लाभपरक योजनायें वंचित गरीब पिछड़े, किसान को लाभाविंत करने के लिए है जिसका अधिकारी जन जन में प्रचार कर गरीबों को लाभाविंत कर उनका समाजिक आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान में आगे आये। लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। ये ज्ञान व विधा जिस समाज में होता है वे कभी भी पीछे नही रहता। सरकार द्वारा फसली ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को लाभाविंत किया जा रहा है। जिन किसानों का आधार कार्ड नही बना है वह आधार कार्ड बनवा ले तथा बैंक से लिंक करा ले। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ कैंपों के माध्यम से दिलाया जाना है अतः किसान अपनी कमियों को समय रहते बैंक से दुरस्त करा ले साथ ही तहसील स्तर पर जांच आदि के समय शपथ पत्र में सही जानकारी दे। प्रथम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार द्वारा फीताकाटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया था। आज दूसरे दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय जीवन विचारों की प्रासंगिता निबंध में आदि आयोजित निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता में आमजन, छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया। ग्रामवासियों ने अन्त्योदय प्रदर्शनी में लगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की सूचना चित्र प्रदर्शनी को भी देखा ओर सराहा। कार्यक्रम में प्रदर्शनी में ’सबका साथ, सबका विकास’ पुस्तिका एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय पुस्तिका व कलेण्डर का निःशुल्क प्राप्त किया। इसके अलावा लोकगीतों के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन पाठ व सरकार की उपलब्धियों का आकर्षक प्रस्तुति भी दी गयी।