Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्रीमद्भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा कल

श्रीमद्भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा कल

फिरोजाबाद। सत्यनारायण मंदिर कमेटी द्वारा श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन पांच से 12 अक्टूबर तक चौक सर्राफा घंटाघर पर किया जायेगा। जिसकी मंगल कलश यात्रा पांच अक्टूबर को 8.30 बजे राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। सत्यनारायण मंदिर के पुजारी कृष्ण कांत वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच से 12 अक्टूबर तक चौक सर्राफा घंटाघर पर श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मंगल कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से पांच अक्टूबर को निकाली जायेगी। कलश यात्रा में 108 सौभाग्यशाली महिलाऐं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर चलेगी।



कलश यात्रा में प्रांत प्रमुख धर्म जागरण समन्वय ब्रजप्रांत दिनेश लवानियां, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार भाजपा महानगर अध्यक्ष, नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य प्रेत पीड़ा विनाशनी, सम्पूर्ण प्रेतों के मोक्ष के लिए, सम्पूर्ण पितृों की प्रसन्नता के लिए, पितृ ऋण, देव ऋण से मुक्ति हेतु करायी जा रही है। जिन लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है उनकी मुक्ति एक मात्र उपाय केवल श्रीमद्भागवत कथा का मूलपाठ और तर्पण ही है। श्रीमद्भागवत कथा में बनारस, रतलाम से पधारे 21 आचार्य द्वारा प्रतिदिन प्रातः आठ बजे से पितृों की मुक्ति हेतु तर्पण एवं मूलपाठ के 18000 श्लोकों का पाठ करेंगे।

दोपहर एक से पांच बजे तक श्रीमद्भागवत कथा वाचन किया जायेगा। 12 अक्टूबर को प्रातः नौ बजे हवन अरणीमंथन वेद मंत्रों द्वारा अग्नि को प्रकट कराके किया जायेगा। वार्ता के दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया, नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर हरिओम वर्मा, अमर वर्मा महानगर संयोजक, श्याम किशोर गुप्ता, मुकेश पहलवान, सचिन बंसल, राजेश वर्मा, नितिन चौहान, सुनील, प्रदीप वर्मा, दुर्गेश वर्मा, अखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।