Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को व्यापारियों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, सुभाष मार्केट निगम की संपत्ति के किरायेदारों के नाम परिवर्तन किये जाने की मांग की है। मंगलवार को व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि निगम की सम्पत्ति शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट व सुभाष मार्केट के विगत दस वर्षो से नाम परिवर्तन की प्रक्रिया बंद है। उन्होंने निगम की सम्पत्ति की मार्केटों के किरायेदारों के पैतृक रिलेशन शिप के नामों के परिवर्तन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।

साथ ही महापौर कामिनी राठौर को इस संबंध में अवगत कराया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त एवं महापौर से एक सप्ताह में व्यापारियों की समस्या समाधान करने की मांग की है। अन्यथा व्यापार मंडल शास्त्री मार्केट में धरना प्रदर्शन करने केो बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम के शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में रमाशंकर यादव दादा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामबाबू झा महामंत्री, अनिल गुप्ता अमीना युवा महानगर अध्यक्ष, परशुराम लालवानी महानगर अध्यक्ष आईटी सेल, आ..ति सहयोगी महिला महानगर अध्यक्ष, सुभाष यादव, पवन दीक्षित पूर्व पार्षद, अर्जेश उपाध्याय, दीक्षा अग्रवाल, जाकिर पहलवान, गोपाल शर्मा, नवीन झा, फरहान फैसल, नितेश वर्मा, विवेक कौशल, मोहित मित्तल, मुकेश शर्मा, राकेश बाबू शर्मा, आजाद पेंटर आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।