Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोकदल नवम्बर माह में निकालेगा चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा

राष्ट्रीय लोकदल नवम्बर माह में निकालेगा चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा

बागपत। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नवंबर माह में चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा का आयोजन करेगा। यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 75 विधानसभा व 15 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत नगर में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह किसान मजदूर नौजवानों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ने की यात्रा है। इस यात्रा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है स
उन्होंने कहा, रथयात्रा नवंबर के पहले सप्ताह में सहारनपुर से शुरू होगी। शामली, बड़ौत, बागपत, मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्धनगर होते हुए 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी। उनका कहना है कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा के लिए रथ को सजाया जा रहा है।
सरकार से अनुमति ली जा रही है। रूट मैप जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी से मिलकर तय होना बाकी है। जल्दी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिलकर पूरा रूट मैप तैयार कर लिया जाएगा। रथ यात्रा में खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी गजराज सिंह के अलावा सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर के पदाधिकारी साथ रहकर यात्रा को संचालित करेंगे। प्रेस वार्ता में अमर सिंह, धरमपाल सिंह, भीम सिंह, विवेक मलिक उपस्थित रहे।
-विश्व बंधु शास्त्री

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक