Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चों के अभिनय ने मोहा मन

बच्चों के अभिनय ने मोहा मन

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के सलेथु स्थित न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में नवदुर्गा पूजा का कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. शिव ओम श्रीवास्तव एवं प्राचार्य डी.एल.एड. धीरेंद्र सिंह के द्वारा मातृ शक्तियों की पूजन व आरती की गई।महाविद्यालय की छात्राओं में रमा-गणेश, लकी -काली, मानसी-सरस्वती, अनुष्का-लक्ष्मी तथा प्रिया-मां दुर्गा का व अलका तिवारी ने माता के वाहन सिंह का मनमोहक अभिनय किया। अंबे तू है जगदंबे काली की… की धुन पर आरती में समस्त छात्र भाव विभोर होकर झूमते हुए दिखाई पड़े। बीएड की प्रशिक्षु वंशिका श्रीवास्तव का एकल गीत जय-जय हे महिषासुर मर्दिनी के द्वारा मां की आराधना की। अंशिका के ग्रुप ने डांडिया एवं गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में कौशिकी की टीम ने सुंदर प्रस्तुति दी। महाविद्यालय की छात्र शिवानी, प्राजंलि, साक्षी और सर्वज्ञ ने माता के मंच की सजावट की। प्राचार्य ने सभी को दुर्गा पूजा और दशहरा की शुभकामनाएं दी और डी.एल.एड. प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन खुशबू सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ० अरुण चौधरी, गौरव मिश्रा, डॉ० जितेंद्र सिंह, डॉ० रश्मि श्रीवास्तव, डॉ० वंदना पांडे, अनीता मौर्या, कोमल वर्मा, सौरभ कुमार, सौरभ धीमान, प्रवीण शर्मा, आशीष वर्मा, अविरल गुप्ता आदि प्राध्यापक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।