Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवरात्रि पर शतचंडी पाठ का किया आयोजन

नवरात्रि पर शतचंडी पाठ का किया आयोजन

मथुरा। श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान के तत्वाधान में सरस्वती कुंड के निकट माँ दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पर्व पर शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्घालुओं ने बढ़ चढ कर भाग लिया। दुर्गा नवमी एवं राम जन्मोत्सव पर भारत सिंह कुशवाह ( राष्ट्रीय अध्यक्ष- अखिल भारतीय कुशवाह महासभा) के सानिध्य में शतचंडी महायज्ञ के हवन में देवी माँ के भक्तो ने पूर्ण आहुति दी। इसके पश्चात पुजारी द्वारा देवी माँ की महाआरती की गई। महाआरती के उपरांत कन्याओं – लांगुरिया का पूजन कर लगभग 400 बच्चों को प्रसाद गृहण करा कर उपहार भेंट की। कार्यक्रम के अन्त में महिलाओ द्वारा भजन कीर्तन किया गया, जिसमें महिलाओ द्वारा बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, सबसे बड़ा तेरा नाम है शेरावाली, शक्ति दे माँ भक्ति दे माँ आदि भजनों की प्रस्तुति दी गयी। जिसमें उपस्थित भक्तगण नृत्य करने पर मजबूर हो गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान के सचिव एवं ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – अखिल भारतीय कुशवाह महासभा) सुरेश कुशवाह, उषा कुशवाह (संस्थान उपाध्यक्ष) , स्वामी चंदन सिंह प्रेमी जी ( राष्ट्रीय संरक्षक – अ0 भा0 कु0 म0) आगरा, मदनगोपाल, इं0 अजीत सिंह, डॉ0 अविनाश सिंह, भगवान सिंह, जे0 पी0 मौर्य, सत्यप्रकाश लवानिया, राम जी लाल मिश्रा, गिरीश बाबु, अंकित सिंह, दिव्या सिंह एवं कन्हैया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।