Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जंगली सुअरों ने बर्बाद की फसलें, किसान परेशान

जंगली सुअरों ने बर्बाद की फसलें, किसान परेशान

2017.08.20 01 ravijansaamnaशिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली कोतवाली के कैलई गांव में आज कल सुअरों के आतंक से किसान परेशान है। जहाँ एक ओर बारिश की कमी से मक्का, धान जैसी फसले सुख रही है, वही दूसरी ओर जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान है। दिन रात सुअरों के आतंे से कई बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है। रात में किसाान अपने खेतों में जाने से कतराते है कही जंगली सुअर उन्हें भी निशाना न बना ले। वही राज कुशवाहा ने बताया कि सुअरों के आतंक से किसान परेशान है। रात में किसान खेतों में जाने से कतराते है। विनय, शिवप्रसाद, रामकिशन, इन्द्रपाल आदि लोगों के खेत जंगली सुअरों के आतंक से मक्का की फसल बर्बाद हो गई है।