Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रोजेक्ट कार्य से विद्यार्थियों की जिज्ञासा में होती है वृद्धि-अश्वनी जैन

प्रोजेक्ट कार्य से विद्यार्थियों की जिज्ञासा में होती है वृद्धि-अश्वनी जैन

फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 31 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रिया त्यागी के संयोजन में किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से विद्यार्थियों के द्वारा किए गए प्रोजेक्ट कार्य से जिज्ञासा में वृद्धि होती है। प्रोजेक्ट प्रदर्शन शोध की प्रवत्ति को बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। जिसमें 05 उपविषय पर विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। जिसमें जूनियर वर्ग में 52 एवं सीनियर वर्ग में 54 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्राओं ने अपने आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन नीलोफर एवं पिंकी गौतम ने किया। जिसमें जनपद स्तर के लिए जूनियर वर्ग में 08 टीम क्रमशः शिवानी, वैष्णवी, मुस्कान, दिव्या, अंशिका सिंह, प्रतीक्षा भारती, साक्षी शर्मा, वैष्णवी झा, अनुष्का वर्मा, अंजली गुप्ता, ममता कुमारी, अनन्या गुप्ता, तनीषा कुमारी, विशाखा, प्रगति, ज्योति जैन एवं सीनियर वर्ग में 04 टीम क्रमशः अंशिका वर्मा, अनामिका, इफ्फत बबलू, वंदना, खुशी, निशा, न्यासा वलेचा, रितु का चयन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिया त्यागी ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभा राजपूत, डॉ रंजना शुक्ला, डॉ प्रतिभा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।