Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खाटू श्याम पदयात्रा का नगर आगमन पर कया गया भव्य स्वागत

खाटू श्याम पदयात्रा का नगर आगमन पर कया गया भव्य स्वागत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। खाटू श्याम परिवार समिति के तत्वाधान में गुवाहाटी (आसाम) से चलकर खाटू धाम (राजस्थान.) को जाने वाली लगभग 2300 किमी. की एक विशाल पदयात्रा का रविवार को देर शाम नगर में आगमन हुआ। जिसमें बाबा श्याम का सुंदर रथ व पदयात्रियों का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा को नगर भ्रमण कराते हुए छदामी लाल जैन मन्दिर पर अस्थाई पड़ाव हुआ। वहीं विख्यात भजन गायकों द्वारा संगीतमय भजन संध्या का अयोजन किया गया। जिसमें भावपूर्ण भजनों से बाबा श्याम को रिझाया गया। सोमवार को खाूट श्याम पदयात्रा टूंडला के लिए रवाना हो गई।