Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाविप ब्रजप्रांत की भारत को जानो प्रतियोगिता सम्पन्न

भाविप ब्रजप्रांत की भारत को जानो प्रतियोगिता सम्पन्न

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारत विकास परिषद ब्रजप्रांत की प्रांत स्तरीय अभ्युदय भारत जानो प्रतियोगिता उत्कर्ष शाखा फिरोजाबाद के सानिध्य में देहली पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत से आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी जिलों से 32 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए प्रवीन गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष राहुल गर्ग, प्रांतीय महासचिव सोमदेव सारस्वत, प्रांतीय वित्त सचिव धर्म गोपाल मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश सुनेजा, कार्यक्रम संयोजक अमित मित्तल, देहली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव दुबे द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। भारत जानों प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिमा में भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, खेल, राजनीति अन्य विषयों पर अनेक रोचक प्रश्न पुछे गए। जिसका उत्तर प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत ही उत्साह के साथ दिया गया। प्रतियोगिता आठ चरणों में पूर्ण हुई। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्य शाखा आगरा, द्वितीय मयन शाखा, मैनपुरी एवं तृतीय स्थान विवेकानंद शाखा आगरा रही। वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर समर्पण शाखा आगरा, द्वितीय पर संकल्प शाखा आगरा, तृतीय स्थान पर संस्कार शाखा आगरा रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम संयोजक अमित मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अतिरिक्त महासचिव जितेन्द्र मित्तल, प्रतियोगिता के प्रभारी राहुल वर्मा, संयोजक ध्रुवकांत सिंह, पीयूष अग्रवाल, उत्कर्ष शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव सत्येन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप चंद्र भम्भानी, महिला संयोजिका शिखा बंसल एवं तमन्ना सुनेजा रही।