Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लागू होने से महिलाओं के खुलेंगे विकास के रास्तेः मेयर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लागू होने से महिलाओं के खुलेंगे विकास के रास्तेः मेयर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन पॉलीवाल हॉल में किया गया। जिसमें महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता चौहान ने कहा कि भारत वर्ष में नारी जाति का सम्मान सदैव सर्वाेपरि रहा है। यह बिल भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई वोट बैंक का आधार नहीं है। यह देश के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद का विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा और राज्य सभा में पारित करवाने का ऐतिहासिक कार्य किया। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि नारी सम्मान तो हमारी आस्था में है और हमारी सांस्कृतिक की धरोहर है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हृदय से धन्यवाद् देना चाहती हूँ कि उन्होंने 140 करोड़ की आबादी में 50 प्रतिशत हिस्से वाली मातृशक्ति को सच्चे अर्थों में सम्मानित करने का काम किया है। अब देश की महिलाएं न केवल नीतियों में भागीदार बनेंगी, बल्कि नीतियों के निर्धारण में भी अपना योगदान देंगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के विकास के नए रास्ते खुलेंगे। महिलाओं की राजनैतिक हिस्सेदारी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को ध्यान में रखकर उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, स्वयं सहायता समूह, बैंक सखी, स्वनिधि मुद्रा योजना, हर घर नल-हर घर जल जैसी अनेकों योजनाएं महिला शक्ति के उत्थान के लिए आरम्भ की गई हैं। कार्यक्रम में सांसद चंद्रसेन जादौन, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा मुन्नी देवी सहित महिला पार्षदगण व भारी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित रही।