Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुनोत्री से शुरू हुई पद यात्रा पहुंची मथुरा, किया भव्य स्वागत

यमुनोत्री से शुरू हुई पद यात्रा पहुंची मथुरा, किया भव्य स्वागत

जन सामना ब्यूरोः मथुरा। यमुना मिशन संयोजक पं.अनिल शर्मा के नेतृत्व में यमुना मिशन परिवार ने नर्मदा मिशन का नेतृत्व कर चुके मध्य प्रदेश के संत दादागुरू का यमुना पदयात्रा के दौरान जनपद पधारने पर भव्य स्वागत किया गया। दादा गुरु महाराज के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा का चौक बाजार मे भव्य स्वागत किया गया। संत दादागुरू ने अपनी यह यमुना पदयात्रा यमुनोत्री से शुरू की है।
स्वागत करने वालो में पंडित रामगोपाल शर्मा ठाकुर मुकेश सिसौदिया अन्नू सेठ देवेश बंसल हेमंत विजय अग्रवाल मुरारी लाल अग्रवाल हरीश शर्मा गोविंदा ठाकुर गोपाल लाल शर्मा आशीष शर्मा मोनू शर्मा कैलाश योगेश शर्मा दिनेश कुमार सोनू सैनी सचिन गोला महेश पंडित द्वारा पदयात्रियों का स्वागत माला दुप्पटा साफा ओढ़ाकर किया गया।