Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग

उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य मांगों को लेकर उ.प्र. सरकार के प्रदेश सचिव के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलैक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी अरविंद शुक्ला को सौंपा गया। जिसमें उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 को वापस लेकर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियिम 1982 को पुनर्स्थापित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, मानदेरू व आउटसोर्सिग नियुक्तियों तथा जन शिक्षा व्यवस्था में निजीकरण पर तत्काल रोक लगाते हुए माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालो में डॉ बृजनंदन सिंह जिलाध्यक्ष उ.प्र. मा. शिक्षक संघ, संजय कुंमार सिंह मंत्री, संजय तोमर जिला सह संयोजक, राजू कुशवाह संगठन मंत्री, धर्मेन्द्र कुमार कृष्णन जिलाध्यक्ष अटेवा, प्रेमप्रकाश कुशवाह जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, मुलायम सिंह पूर्व अध्यक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, सहदेव सिंह चौहान महामंत्री अटेवा, योगेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।