Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

महिला शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की संस्थापक सुलोचना मौर्य के निर्देशन में जिलाध्यक्ष रीमा सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक शिकोहाबाद की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें विनीता पांडे को ब्लॉक अध्यक्ष शिकोहाबाद बनाया गया। वहीं पूनम माहेश्वरी को महामंत्री, रंजना यादव वशिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू यादव, अंशु अग्रवाल, शिवानी दुबे, प्रगति वर्मा को उपाध्यक्ष, आकृति यादव, दिलेश यादव, वंदना सिंह, रितु गुप्ता को संगठन मंत्री, सुनीता यादव संयुक्त मंत्री, सोनिया यादव प्रचार मंत्री, अलका यादव कोषाध्यक्ष, उपमा यादव को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस दौरान नीति यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. वंदना तोमर जिला महामंत्री ने सभी नवीन पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए सभी को संघ की एकता और अखंडता एवं संघ के दायित्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में अंजू सिकरवार, गीतांजलि सिंह, रेनू यादव, अर्चना यादव, पारुल सिंह और नीलम यादव आदि मौजूद रहे।