Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्राओं के मॉडलों में झलका वैज्ञानिक दृष्टिकोण

छात्राओं के मॉडलों में झलका वैज्ञानिक दृष्टिकोण

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 51 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी है। इस प्रदर्शनी में सभी पाँच उपविषयों पर 118 छात्राओं ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। जिसमें स्मार्ट डस्टबिन, होलोग्राम, पावर बैंक, स्मार्ट पर्स, किडनी मॉडल, सेफ्टी वॉच, वायु प्रदूषण, अम्ल वर्षा, नाईट स्ट्रीट लैम्प, लेजर सेक्युरिटी डोर, पेरिस्कोप, गणित के मॉडल आदि एक से बढकर एक मॉडल प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन रंजना शुक्ला, प्रतिभा राजपूत एवं पिंकी गौतम ने किया। जूनियर वर्ग के कक्षा 6 से 10 तक के वर्ग स्वास्थ्य में विदिशा प्रथम, पर्यावरण में इफ्फत प्रथम, कृषि में वैभवी प्रथम, संचार और परिवहन में गौरी प्रथम, मोहिनी श्रीवास्तव द्वितीय और कंप्यूटेशनल सोच में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग कक्षा 11 से 12 तक स्वास्थ्य में मधु प्रथम, पर्यावरण में रिया ओझा प्रथम, सदफ द्वितीय, कृषि में कनक प्रथम, संचार एवं परिवहन में न्यासा प्रथम एवं कंप्यूटेशनल सोच में सदफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिया त्यागी एवं नीलोफर नाज ने किया।