Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने लगभग 70 लाख के सड़क निर्माण कार्याे की आधारशिला

महापौर ने लगभग 70 लाख के सड़क निर्माण कार्याे की आधारशिला

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्पना को साकार करते हुए नगर निगम महापौर कामिनी राठौर ने दो वार्डाे में लगभग 70 लाख के निर्माण कार्याे का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया।
बुधवार को महापौर कामिनी राठौर ने नगर विधायक मनीष असीजा एवं क्षेत्रिय पार्षदों की गरिमामयी मौजूदगी में सबसे पहले वार्ड नं. 36 नगला पचिया में लगभग 49 लाख 62 हजार रू. की धनराशि से राम सागर से पानी की टंकी तक एवं राजेन्द्र सिंह से मुकेश बघेल तक कच्ची गलियों में आर.सी.सी. नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इण्टर लॉकिंग सड़क निर्माण कार्य हवन पूजन कर शुभारम्भ किया। इसी वार्ड में लगभग 14 लाख 34 हजार रू. की धनराशि से केदार के घर से गनेशी लाल तक जल निकासी हेतु आर.सी. नाला निर्माण व कवर किये जाने का कार्य का शुभारम्भ किया। इसके बाद वार्ड 10 मोहल्ला इंदिरा नगर रैपुरा रोड पर अशोक शर्मा एडवोकेट से खुशबू के मकान तक एवं शर्मा ब्यूटी पार्लर से अक्षय जैन के मकान तक क्षतिग्रस्त नीची गलियों में सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लगभग पांच लाख 47 हजार रू. से कराया जायेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर निगम पार्षदगण मौजूद रहे।