Wednesday, September 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाईवे पर पराली भरे ट्रैक्ट ट्राली में लगी आग, दो घंटे आवागमन रहा बांधित

हाईवे पर पराली भरे ट्रैक्ट ट्राली में लगी आग, दो घंटे आवागमन रहा बांधित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सड़क पर दौड़ रहे पराली भरे ट्रैक्ट ट्राली में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते हाईवे अफरा तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक हाइवे पर आवागमन रूका गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बेकाबू आगर पर काबू पाया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसा बुधवार देर रात्रि का है। जहॉ थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी चौराहे के पास हाईवे पर पराली से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते पराली में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी ट्रैक्टर ट्राली धू-धूकर जलने लगी। हाईवे आग की लपठें उठती देख अन्य वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। पीछे आ रहे वाहन स्वामियों अपने वाहनों को पीछे ही रोक लिया। इस वजह से करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। घटना की जानकारी होते क्षेत्रिय पुलिस के साथ फायर ब्रिग्रेड की दो गाड़िया पहुंच गई। जिन्होंने आग पर काबू पाया।